नाविक भुजंगी ने बचा ली दो किसान की जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Aug 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

नाव से 10 किलोमीटर किया पीछा, बचायी जान सिमरी बख्तियारपुर : सलखुआ अंचल के टेंगराहा गांव के दो किसान अरविंद यादव व संजय यादव के कोसी नदी की मुख्य धारा में बह जाने के बावजूद लोगों ने दस किलोमीटर दूर पीछा कर पकड़ मौत के मुंह में जाने से बचा लिया. दोनों किसान कोसी नदी […]
विज्ञापन
नाव से 10 किलोमीटर किया पीछा, बचायी जान
सिमरी बख्तियारपुर : सलखुआ अंचल के टेंगराहा गांव के दो किसान अरविंद यादव व संजय यादव के कोसी नदी की मुख्य धारा में बह जाने के बावजूद लोगों ने दस किलोमीटर दूर पीछा कर पकड़ मौत के मुंह में जाने से बचा लिया. दोनों किसान कोसी नदी के उस पार से घास लेकर इस पार अपने घर टेंगराहा आ रहे थे.
घाट पर नाव नहीं रहने के कारण दोनों किसान नदी में घास के बोझे के सहारे तैर कर पार होने की कोशिश करने लगे. बीच कोसी नदी में जाने के साथ ही तेज धारा में दोनों बह गये. जब दोनों को अहसास हो गया की अब तैरकर नदी से निकलना मुश्किल है .
दोनों जोड़ जोड़ से चिल्लाने लगे. उसकी आवाज सुनकर दूसरे घाट पर के इंजन चालित नाव के नाविक भुजंगी चौधरी ने पीछा कर करीब दस किलोमीटर कबीरपुर-बलदही गांव के पास जाकर दोनों को नदी की तेज धारा से निकाल नाव पर बैठाया. अगर इंजन चालित नाव नहीं रहती, तो दोनों की मौत तय थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




