रौता में ट्रैक्टर पलटने से नौ महिला घायल

Published at :21 May 2016 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
रौता में ट्रैक्टर पलटने से नौ महिला घायल

कुमारखंड : प्रखंड के टेंगराहा गांव से महर्षिमेंही जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई रैली के दौरान हुए दुर्घटना में एक ट्रैक्टर पलटने से आठ महिला घायल हो गई. जिसमें एक को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महर्षि मेंही जयंती समारोह के दौरान निकाली गई […]

विज्ञापन

कुमारखंड : प्रखंड के टेंगराहा गांव से महर्षिमेंही जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई रैली के दौरान हुए दुर्घटना में एक ट्रैक्टर पलटने से आठ महिला घायल हो गई. जिसमें एक को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महर्षि मेंही जयंती समारोह के दौरान निकाली गई शोभा यात्रा रैली में दर्जनों मोटरसाइकिल, घुड़सवार ट्रैक्टर पर सवार होकर सैकड़ों संतमत के अनुयायी शामिल हुए.
रैली वापसी के समय रौता गांव स्थित मध्य विद्यालय के निकट मोड़ पर अचानक चालक के नियंत्रण खोने से महिलाओं को ले जा रहे ट्रेक्टर पलट गया. जिसके नीचे सभी सवार महिलाएं दब गई. दुर्घटना के बाद तुरंत ही स्थानीय लोगों के सहयोग से साथ चल रहे अनुयायियों ने मिलकर सभी को किसी तरह से बाहर निकाला.
उसके बाद घटना में घायल महिलाओं रंजू देवी, दुखनी देवी, किरण देवी, नीलम देवी, निर्मला देवी, बिमल देवी, सबिया देवी और रीना देवी को पीएचसी कुमारखंड ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया तथा एक महिला रीना देवी की हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं एक अन्य हुए घायल रंजना कुमारी को उसके परिजनों ने घटना स्थल से ही ईलाज के लिए बाहर लेकर चले गये. मौके पर कुमारखंड थाना के एसआई बीएन झा पीएचसी पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन