दो सप्ताह बाद भी बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 26 Apr 2026 5:54 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र में कोसी पूर्वी तटबंध के स्पर किनारे बसे एक पुनर्वास गांव में 13 अप्रैल को तीन युवकों ने एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नवहट्टा पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही है काम

पुलिस का दावा – शीघ्र आरोपी होगा गिरफ्तार, मिलेगी कड़ी सजा

नवहट्टा. थाना क्षेत्र में कोसी पूर्वी तटबंध के स्पर किनारे बसे एक पुनर्वास गांव में 13 अप्रैल को तीन युवकों ने एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता एवं उनके परिजनों के आवेदन पर केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए ले जाया गया. घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद नामजद तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए पिछले दो सप्ताह में कम से कम दो सौ स्थानों पर छापेमारी की है. टेक्निकल सेल का भी सहयोग लिया गया है, लेकिन तीनों में से कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है. पीड़ित परिवार अंदर से टूट चुका है और पुलिस, कोर्ट एवं कानून से न्याय का इंतजार कर रहा है. घटना के एक सप्ताह तक प्रतिदिन नेताओं का जमावड़ा लगा रहा. हर किसी ने न्याय दिलाने का भरोसा दिया और सस्ती लोकप्रियता बटोरी, लेकिन अब स्थिति यह है कि पिछले एक सप्ताह से कोई भी जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने नहीं जा रहा है. फिलहाल प्रतिदिन स्थानीय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार व उनकी टीम पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दे रहें है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं.

आखिर क्यों उलझ गयी पुलिस के लिए यह घटना ?

जहां घटना हुई है, वहां पंचायत स्तर पर दो से तीन राजनीतिक समूह सक्रिय हैं. एक तरफ कुछ जनप्रतिनिधि व सामाजिक लोग पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं तो दूसरी तरफ कुछ जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग आरोपियों को बचाने एवं निर्दोष साबित करने में अपनी ताकत लगा रहे हैं. पुलिस गिरफ्तारी सहित अन्य न्यायालय से जुड़ी कार्रवाई के लिए भी कदम उठा रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि घटना को जिसने भी अंजाम दिया हो, चाहे जिस भी पक्ष के आरोपी हों, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए. साथ ही पुलिस को भी निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी आरोपियों को न्यायिक रूप से कठोर दंड दिलाना चाहिए, ताकि भविष्य में समाज में इस तरह की हैवानियत करने की कोई सोच भी न सके.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन