पारा@410c : चैत में जेठ सरीखी दुपहरी

Published at :13 Apr 2016 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
पारा@410c : चैत में जेठ सरीखी दुपहरी

सुबह हो या दोपहर, घर से निकलना मुश्किल गरमी ने बढ़ा दी परेशानी, बिजली कटौती ने रुलाया सहरसा नगर : मौसम के तेवर तल्ख होने लगे हैं. पूरे दिन चल रही गरम हवाएं लू का एहसास करा रही हैं तो कड़ी धूप भी लोगों को झुलसाने को बेताब सी है. तापमान भी दिनों-दिन बढ़ता ही […]

विज्ञापन

सुबह हो या दोपहर, घर से निकलना मुश्किल

गरमी ने बढ़ा दी परेशानी, बिजली कटौती ने रुलाया
सहरसा नगर : मौसम के तेवर तल्ख होने लगे हैं. पूरे दिन चल रही गरम हवाएं लू का एहसास करा रही हैं तो कड़ी धूप भी लोगों को झुलसाने को बेताब सी है. तापमान भी दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है. नतीजा चैत माह की सुबह में जेठ सरीखी गरमी का अनुभव हो रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में गरमी अभी और सताने वाली है. अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू हुई गरमी अब अपने परवान पर चढ़ने लगी है. बीते तीन दिनों से तपिश बढ़ी हैं. सोमवार को तो जिले में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया था. नतीजा आम-जनजीवन को गरमी का एहसास हुआ,
लोग इससे राहत पाने की कोशिश करते नजर आये. मंगलवार की सुबह नींद खुली तो खिड़की के रास्ते धूप सीधे बिस्तर पर पहुंच गयी. पारा 32 डिग्री था. नौ बजे तक यह 38 पर पहुंच गया. फिर जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तापमान भी बढ़ता गया. 11 बजे पारा अधिकतम 40 डिग्री तक पहुंच गया. दिन के एक बजे यह 41 डिग्री सेल्सियस था. हालांकि दो बजे के बाद पारे में गिरावट महसूस नहीं की गयी है. शाम को मौसम थोड़ा नरम तो हो गया, लेकिन उमस बरकरार रही.
गुलजार रहने वाले बाजारों में सन्नाटा : शहर में हर रोज गुलजार रहने वाले बाजारों में मंगलवार की दोपहर सन्नाटा पसर गया. सड़कें सुनसान दिखी, जरुरतमंद लोग ही सड़कों पर दिखे, लेकिन वह भी गरमी में खासा परेशान थे. बाजार में कहीं भी पियाउ की व्यवस्था नहीं रहना राहगीरों को खलता रहा. शहर के डीबी रोड व दहलान चौक पर हमेशा में भीड़ की स्थिति रहती है. लेकिन गरमी के प्रभाव में लोग घरों कम निकले.
इधर, बिजली कटौती ने भी रुलाया : बढ़ी तपिश ने एक तो परेशानी बढ़ायी है, ऊपर से अघोषित बिजली कटौती भी रुला रही है. शहर में दिन व रात के समय बिजली कटौती हो रही है. इससे लोगों को खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. घरों में लगे इन्वर्टर भी चार्जिंग के अभाव में बंद हो चुके हैं. नया बाजार, बटराहा, गंगजला सहित शहर के कई मोहल्लों में पिछले दो दिनों से लगातार दिन भर गायब रह रही है. जिसके कारण इस उमस भरी गरमी में लोगों का घरों में भी रहना मुश्किल हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन