नव वर्ष पर निकाली प्रभातफेरी

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
नव वर्ष पर निकाली प्रभातफेरी

नव वर्ष पर निकाली प्रभातफेरीसिमरी नगर. शुक्रवार को भारत विकास परिषद महर्षि अरबिंद शाखा एवं भारती मण्डन महिला शाखा के संयुक्त तत्वाधान मे टैगोर पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर लगभग पांच सौ परिवार के बीच दीप बांट कर नव वर्ष विक्रम संवत 2073 की बधाई देते हुए इस नव वर्ष […]

विज्ञापन

नव वर्ष पर निकाली प्रभातफेरीसिमरी नगर. शुक्रवार को भारत विकास परिषद महर्षि अरबिंद शाखा एवं भारती मण्डन महिला शाखा के संयुक्त तत्वाधान मे टैगोर पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर लगभग पांच सौ परिवार के बीच दीप बांट कर नव वर्ष विक्रम संवत 2073 की बधाई देते हुए इस नव वर्ष को दीपों के त्योहार के रूप मे मनाने का सम्वाद घर घर तक पहुंचाया. इस मौके पर क्षेत्रीय सचिव प्रमोद भगत ने कहा कि शुक्रवार शाम परिषद परिवार की ओर से संध्या सात बजे बड़ी दुर्गा स्थान मे दीप प्रज्ज्वलित कर घण्टे की गूंज एवं शंखनाद के द्वारा नव वर्ष का आगाज किया जायेगा. इस मौके पर परिषद द्वारा महा प्रसाद वितरण की बात पूर्व अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद भगत ने कही. इस मौके पर शिवव्रत भगत, डॉ नागेश्वर मिश्र, गौरीशंकर चौरसिया, कंचन अम्बलष्ठा सहित सैकड़ों भाविप के सदस्य, टैगोर पब्लिक स्कूल के शिक्षक एवं रिभा,आस्था, साम्भवी, स्नेहा, गुलशन, हर्ष आदि मौजूद थे.——————तीन दिवसीय 161वां भगैत सम्मेलन का ध्वजारोहनशहर के वार्ड 25 में होगा आयोजनप्रतिनिधि4सहरसा सिटीअखिल भारतीय भगैत महासंघ एवं बिहार राज्य भगैत महासंघ का 161वां तीन दिवसीय सम्मेलन शुक्रवार को ध्वजारोहन के साथ प्रांरभ हुआ. 23 से 25 अप्रैल तक आयोजित होने वाले सम्मेलन के प्रथम चरण के तहत मालाधारी योगेन्द्र पंजियार एवं संत समाज मंडली बटराहा के सौजन्य से भक्तों की मौजूदगी में ध्जारोहण कर प्रसाद का वितरण किया गया. ध्वजारोहण समारोह में यज्ञ अध्यक्ष वार्ड पार्षद विमल किशोर उर्फ बम यादव, सिद्धी प्रिया, मोनिका चौधरी, कैलाश रजक सहित पूर्व पाषर्द कारी यादव एवं स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर सम्मेलन की विधिवत शुरूआत की. यज्ञ अभिभावक विनीत यादव, महासंघ के क्षेत्रीय सभापति महेन्द्र यादव, जर्नादन भगत, लक्ष्मी भगत, सचिव विन्देश्वरी यादव, आचार्य विजेन्द्र यादव, राष्ट्रीय सभापति संचालक अशेाक मानव, राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनारायण यादव उर्फ नूनू यादव ने कहा कि सम्मेलन में आसपास के क्षेत्रां से हजारों लोगों जुटेंगे. उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल से शुरू होने वाले भगैत अनवरत 24 घंटा जारी रहेगा. मौके पर अशोक चौधरी, अरूण यादव, सम्राट यादव, सुधीर यादव सहित अन्य कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए है.फोटो -भगैत 19- बटराहा में ध्वजारोहण करते स्थानीय लोग ——————————–

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन