सजावट की ओट में शहर बदसूरत

Published at :30 Mar 2016 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
सजावट की ओट में शहर बदसूरत

शहर में अतिक्रमण लाइलाज समस्या हो गयी है. वीर कुंवर सिंह चौक से थाना चौक समेत शहर की सभी सड़कों पर फिर से अस्थायी दुकानें बन गयी हैं. हर बार अतिक्रमण हटाने के कुछ दिनों बाद फिर पुरानी स्थिति हो जाती है. ऐसे में एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने की जरूरतहै . […]

विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण लाइलाज समस्या हो गयी है. वीर कुंवर सिंह चौक से थाना चौक समेत शहर की सभी सड़कों पर फिर से अस्थायी दुकानें बन गयी हैं. हर बार अतिक्रमण हटाने के कुछ दिनों बाद फिर पुरानी स्थिति हो जाती है. ऐसे में एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने की जरूरतहै .
सहरसा नगर : शहर को सुंदर व सड़कों को चौड़ी बनाने की सरकारी कवायद ज्यादा दिनों तक नहीं चलती है. वीर कुंवर सिंह चौक से थाना चौक सहित शहर की सभी मुख्य सड़कों पर से हाई कोर्ट के निर्देश पर हटाये गये अतिक्रमण के बाद फिर से वही नजारा व अवैध दुकानें लोगों को दिखने लगी है.
इन दिनों शहर के प्रमुख मार्गों पर शुरू हुए अतिक्रमण को रोकने की दिशा में प्रशासन कुछ पहल करती नजर नहीं आ रही है. जबकि इस प्रकार की गतिविधि करने वालों के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त है. थाना चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक नगर परिषद की पार्किंग बनाने की योजना गर्त में जाती प्रतीत हो रही है. हालांकि इन हटाये गये दुकानदारों के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था प्रशासन को करनी होगी. इसके लिए प्रशासन के पास एक बेहतर विकल्प सुपर मार्केट है.
अभियान लगातार चलना जरूरी: अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार नहीं चलने की वजह से दो से चार दिनों में ही फिर से अस्थायी दुकानें खड़ी हो जाती है. प्रशासन भी एक बार अतिक्रमण हटाये जाने के बाद फिर तभी जागता है, जब हालात बदतर होने लगते हैं. अतिक्रमण को लेकर जिले में तैनात अधिकारी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए.
होता रहा अवैध निर्माण
थाना चौक पर फूलों की सजावट करने के नाम पर अतिक्रमण का बड़ा बाजार बसा लिया गया है.स्थानीय अधिकारी अतिक्रमण अभियान के समय भी एसएफसी मुख्य द्वार पर लगे अतिक्रमण को खाली कराने के बजाय नजरअंदाज कर देते हैं. स्थानीय व्यवसायी बताते हैं कि आवंटन दुकान का है, जबकि अवैध रुप से पीछे में कई दुकान खोल ली गयी है. इसके अलावा गंगजला गुमटी से सटे एसएफसी गोदाम की दीवार को तोड़ परिसर में अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है. प्रशासन द्वारा ससमय कार्रवाई नहीं की गयी तो देखादेखी अन्य लोग भी सरकारी जमीन पर कब्जा करना शुरू कर देंगे.
इन जगहों से हटे अवैध कब्जा
शहर के कई प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण की वजह से हमेशा सड़क जाम की समस्या बनी रहती है.राहगीरों को पैदल चलने में भी कठिनाई होती है. मालूम हो कि शहर के थाना चौक, गंगजला ढ़ाला, प्रशांत मोड़, शंकर चौक, महावीर चौक, पूरब बाजार, रिफ्युजी चौक, बनगांव रोड, मारूफगंज, स्टेशन रोड पर अतिक्रमण की वजह से दिन-ब-दिन समस्या बढ़ती जा रही है. खासकर रिफ्यूजी चौक के समीप डिपो वालों द्वारा सड़क किनारे गृह निर्माण सामग्री स्टोर करने से सड़क बदहाल हो चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन