ePaper

विभिन्न प्रखंडों के 70 बच्चे बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से हुए सम्मानित

Updated at : 09 Dec 2025 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न प्रखंडों के 70 बच्चे बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से हुए सम्मानित

विभिन्न प्रखंडों के 70 बच्चे बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से हुए सम्मानित

विज्ञापन

चिल्ड्रेंस क्लब ने किया बेस्ट स्टूडेंट्स अवार्ड कार्यक्रम सहरसा. चिल्ड्रेंस क्लब द्वारा आयोजित बेस्ट स्टूडेंट्स अवार्ड कार्यक्रम मंगलवार को स्थानीय प्रमंडलीय पुस्तकालय सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन आनंद झा, मुक्तेश्वर सिंह, शिक्षिका नंदिनी, डाॅ स्नेहा, रश्मि, गौतम ठाकुर, पूजा कुमारी, संतोष कुमार, फरीदा बानो, रविरंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. आयोजक सह संस्थापक राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक आनंद कुमार झा ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंड से कुल 70 छात्रों को उनके वार्षिक विशिष्ट उपलब्धि पर बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है. जिसमें सभी को अतिथियों द्वारा प्रशस्तिपत्र, मेडल व अंग वस्त्र दिया गया. बच्चों द्वारा छात्र हित में चिल्ड्रेंस बैंक का निर्माण भी किया गया. जिसकी सदस्यता शुल्क एक रुपया रखी गयी. सर्वसम्मति से चिल्ड्रेंस क्लब के नये कार्यकारिणी में अभिषेक कुमार को अध्यक्ष, सरफराज खान को सचिव, सौम्या को कोषाध्यक्ष, रिया केशरी को उपाध्यक्ष व संस्कृति को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया. नये कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष रखा गया है. विद्यालय व पंचायत स्तर पर क्लब का गठन कर बच्चों को इससे जोड़ा जायेगा. चिल्ड्रेंस क्लब द्वारा बच्चों के हित में कार्य योजना बनाई गयी है छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न शैक्षणिक गतिविधि कराई जायेगी. इस मौके पर कार्यक्रम में आये सभी अभिभावक, शिक्षक ने चिल्ड्रेंस क्लब के स्थापना पर बधाई एवं शुभकामना दी. साथ ही इसे बच्चों के लिए आवश्यक एवं प्रासंगिक बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन