70 बोतल कोडिनयुक्त नशीली विसकप सिरप बरामद, तस्कर फरार

70 बोतल कोडिनयुक्त नशीली विसकप सिरप बरामद, तस्कर फरार
पतरघट. पस्तपार पुलिस द्वारा शराब तस्कर व नशेड़ियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने हरि नगर बस्ती स्थित वार्ड दस में शनिवार को छापेमारी कर एक तस्कर के घर से 70 बोतल कोडिनयुक्त नशीली विसकप सिरप बरामद कर लिया. जबकि मौका देख तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहा. पस्तपार प्रभारी पंकज यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई अमरजीत कुमार ने पुलिस बल के साथ हरि नगर बस्ती निवासी शराब तस्कर केदार यादव के घर पर पहुंचकर छापेमारी की. पुलिस को देख मौके से तस्कर केदार यादव व उसका पुत्र लव कुश कुमार फरार हो गया. पुलिस ने बैग को जब्त कर लिया तथा तलाशी ली. बैग में रखे 70 पीस कोडीन युक्त नशीली विसकप सिरप बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा फरार तस्कर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. पिस्टल के साथ युवक का वीडियो हो रहा वायरल,युवक की तलाश में जुटी पुलिस सहरसा .सदर थाना क्षेत्र में इन दिनों एक युवक का पिस्टल के साथ वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि उक्त युवक बेंगहा वार्ड नंबर 10 निवासी सत्यनारायण साह के पुत्र चंदन कुमार साह का है. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. वायरल वीडियो के युवक की तलाश में सदर थाना पुलिस जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










