नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले में 653 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Updated at : 11 Mar 2026 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले में 653 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

श्रम संसाधन विभाग के निदेश के आलोक में बुधवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन जिला स्कूल मैदान में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

सहरसा. श्रम संसाधन विभाग के निदेश के आलोक में बुधवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन जिला स्कूल मैदान में संपन्न हुआ. इस जिला स्तरीय नियोजन मेला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, उप निदेशक नियोजन कोसी प्रमंडल निशांत कुमार सिन्हा, सहायक निदेशक नियोजन अमित कुमार एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया. उद्घाटन संबोधन में उप विकास आयुक्त ने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभाग को बधाई दी एवं मौजूद रोजगार इच्छुक अभ्यर्थियों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. साथ ही उन्होंने कहा कि रोजगार देने की यह सरकार की बहुत अच्छी पहल है. सरकार का यह कार्य प्रशंसनीय है एवं विभाग कृत संकल्पित है. उप निदेशक नियोजन निशांत कुमार सिन्हा ने बताया कि युवाओं के विकास के लिए सरकार हर कदम उनके साथ है. उन्होंने युवा, कौशल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया. सहायक निदेशक नियोजन ने एनसीएस पोर्टल, टूल किट, स्टडी किट योजनाओं के बारे में गहन चर्चा की. इस दौरान 1416 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया, जिसमें 653 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. मार्गदर्शन मेले में 20 निजी नियोजकों ने भाग लिया. मंच का संचालन दीपक कुमार ने किया. मेले के सफल संचालन में कार्यालय में सभी नियोजनालय कर्मियों की सहभागिता रही. धन्यवाद ज्ञापन नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने किया.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन