प्रशासन के सजगता से टली बड़ी घटना

Published at :25 Nov 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन के सजगता से टली बड़ी घटना

प्रशासन के सजगता से टली बड़ी घटना सूचना मिलते ही पर्याप्त संख्या में पहुंची पुलिस बलप्रतिनिधि, सहरसा सिटी सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम में मंगलवार की रात घटित घटना के बाद प्रशासन की सजगता से एक बड़ी घटना टल गयी. मंगलवार की रात घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के […]

विज्ञापन

प्रशासन के सजगता से टली बड़ी घटना सूचना मिलते ही पर्याप्त संख्या में पहुंची पुलिस बलप्रतिनिधि, सहरसा सिटी सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम में मंगलवार की रात घटित घटना के बाद प्रशासन की सजगता से एक बड़ी घटना टल गयी. मंगलवार की रात घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक नीतेश कुमार पुलिस बल के साथ आश्रम पहुंचे. आरोपी सुपौल सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 पुवारी टोला निवासी मो कलाम के पुत्र मो सलीम को हिरासत में लेकर थाना लाया. बुधवार की सुबह घटना की खबर आग की तरह शहर में फैल गयी. लोगों की भीड़ ने धीरे-धीरे आश्रम पहुंचने लगी. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सदल-बल घटना स्थल पहुंचे. कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे जातीय रंग भी देने का प्रयास किया. लेकिन प्रशासन ने सजगता का परिचय देते माहौल को बिगड़ने से बचा लिया. लोगों ने भी शांति बनाये रखने की अपील की. हरेक गतिविधि पर वरीय अधिकारी अपनी पैनी नजर बनाये हुए थे. आश्रम से लेकर ढाला तक सुरक्षा सख्तघटना के बाद सिमराहा सहित शिवपुरी में आक्रोशित लोगों ने रेलवे ढाला गिरा आगजनी की. हालांकि सूचना के साथ पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने रेलवे ढाला की सुरक्षा बढ़ा दी. आग को किनारे कर बुझाया गया. आक्रोशित लोगों को समझाते रेल को बाधित नहीं करने के लिए समझाया. पर्याप्त संख्या में पहुंचे पुलिस बलों से आश्रम से लेकर शिवपुरी ढाला तक सुरक्षा अभूतपूर्व थी. सुरक्षा को लेकर दर्जनों लाठी बल, सैप जवान व डीएपी जवान हर चौक-चौराहे पर तैनात थे. सुबह से लेकर दोपहर तक पुलिस जवान मुस्तैद रहे. किसी भी अनहोनी से निबटने के लिये प्रशासन पूरी तरह तैयार था. फोटो- आश्रम 16 व 18- आगजनी कर रेलवे ढाला जाम करते उग्र लोग व जाम स्थल पर पहुंची पुलिसफोटो- आश्रम 19- स्थिति नियंत्रण करने में जुटे रहे सदर एसडीओ जहांगीर आलम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन