मानसी रेलखंड की कई ट्रेनें चली घंटों लेट

Published at :24 Nov 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
मानसी रेलखंड की कई ट्रेनें चली घंटों लेट

मानसी रेलखंड की कई ट्रेनें चली घंटों लेट ढाई घंटे विलंब से आयी हाटे बाजारे एक्सप्रेसखगड़िया-मानसी रूट की कई ट्रेनें जहां-तहां रुकी रहीप्रतिनिधि, सहरसा सदरमंगलवार को सहरसा-मानसी रेलखंड के बीच चलने वाली कई ट्रेनें घंटों विलंब से आगमन व प्रस्थान कर पायी. मिली जानकारी अनुसार मानसी स्टेशन के समीप मानव रहित फाटक पर मानसी-कटिहार रूट […]

विज्ञापन

मानसी रेलखंड की कई ट्रेनें चली घंटों लेट ढाई घंटे विलंब से आयी हाटे बाजारे एक्सप्रेसखगड़िया-मानसी रूट की कई ट्रेनें जहां-तहां रुकी रहीप्रतिनिधि, सहरसा सदरमंगलवार को सहरसा-मानसी रेलखंड के बीच चलने वाली कई ट्रेनें घंटों विलंब से आगमन व प्रस्थान कर पायी. मिली जानकारी अनुसार मानसी स्टेशन के समीप मानव रहित फाटक पर मानसी-कटिहार रूट की ट्रेन की चपेट में आ जाने से तीन व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उक्त मामले को लेकर गुस्साये लोगों द्वारा रेलवे ट्रैक को घंटों जाम कर देने के कारण खगडि़या-मानसी रूट की कई ट्रेनें जहां-तहां रूकी रही. घटना को लेकर आक्रोशित लोगों द्वारा इस दौरान कई घंटे रेलवे क्रासिंग को जाम व प्रदर्शन करने के कारण सहरसा-मानसी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों पर भी इसका असर हुआ. जिसके कारण सियालदह से सहरसा आने वाली हाटे बाजारे एक्सप्रेस, इंटरसीटी व कई सवारी गाड़ी खगडि़या, मानसी में ही घंटों अटकी रही. सियालदह से सहरसा आने वाली हाटे बाजारे एक्सप्रेस मंगलवार को करीब ढ़ाई घंटे से ज्यादा विलंब से सहरसा पहुंची. वहीं दानापुर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस भी मंगलवार को सहरसा देर से पहुंची. ट्रेनों के विलंब से आगमन प्रस्थान के कारण मंगलवार को उक्त रेलखंड के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ट्रेन के इंतजार में मानसी-सहरसा रेलखंड के बीच स्टेशनों पर लोग इंतजार में बैठे रहे. ———चार घंटे देर से आयी इंटरसिटीदेर की वजह से यात्रियों को हुई काफी परेशानीसिमरी नगर. खगड़िया मे हुए रेल दुर्घटना की वजह से मंगलवार को दिन भर सहरसा-मानसी रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही. जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा़. 23226 राजेंद्रनगर – सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस को बेगुसराय-साहेबपुर कमाल के बीच लगभग तीन घंटा रोका गया. जिससे ट्रेन लगभग तीन घंटे 54 मिनट विलंब से मानसी पहुंची. वहीं 23225 सहरसा-राजेन्द्र नगर भी यातायात बाधित की वजह से सोनवर्षा कचहरी मे काफी देर रुकी रही. जिस वजह से 3 घंटा 13 मिनट के विलंब से इंटरसिटी कोपरिया पहुंची. वही दुर्घटना की वजह से बड़ी रूट की भी जनसेवा और हाटे बजारे जैसी ट्रेने भी घंटो यत्र-तत्र फंसी रही़13163 सियालदह-सहरसा हाटे बजारे एक्सप्रेस महेशखुंट के पास काफी देर रोकी गयी और लगभग दो घंटा विलंब से सहरसा पहुंची. देर से पहुंचने की वजह से 13164 सहरसा-सियालदह हाटे बजारे एक घंटा पचास मिनट की देरी से चार बजकर दस मिनट मे खुली. वही 15210 अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस भी घंटो लेट चल रही है. 55560 पैसेंजर ट्रेन समस्तीपुर-सहरसा यातायात बाधित होने की वजह से दोपहर ग्यारह बजे के बजाय शाम चार बजकर दस मिनट पर खगडि़या पहुंची. इसके साथ-साथ 12568 राज्यरानी एक्सप्रेस भी विलंब का शिकार हुई है. यह ट्रेन भी लगभग एक घंटे की विलंब से चल रही थी. फोटो- यात्री 14 – सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में यात्री

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन