अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो.......

अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो……. श्याम जन्मोत्सव पर कलाकारों ने किया मंत्रमुग्धआधी रात को काटा गया केक प्रतिनिधि, सहरसा सिटी शहर के सब्जी बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर स्थित श्याम मंदिर में रविवार को समारोहपूर्वक श्याम जन्मोत्सव मनाया गया. जन्मोत्सव को लेकर मंदिर को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया था. सुबह से ही […]
अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो……. श्याम जन्मोत्सव पर कलाकारों ने किया मंत्रमुग्धआधी रात को काटा गया केक प्रतिनिधि, सहरसा सिटी शहर के सब्जी बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर स्थित श्याम मंदिर में रविवार को समारोहपूर्वक श्याम जन्मोत्सव मनाया गया. जन्मोत्सव को लेकर मंदिर को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया था. सुबह से ही मंदिर में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. वहीं शाम से ही भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राधा रानी सखा संघ व श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर से आयी पूजा झा, अमित पांडेय, कोलकाता के अभिजीत कुमार व भागलपुर के शंभु शर्मा द्वारा प्रस्तुत भजन अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो, काली कमली वाला सहित अन्य भजनों पर भक्त देर रात तक भक्ति में गोता लगाते रहे. समारोह के बीच तालियों की गूंज व श्याम का जयकारा लगते रहा. आधी रात को भक्तों के द्वारा केक काटा गया. चारों और भक्ति का माहौल था. भक्तों द्वारा श्याम बाबा के शिश का भव्य श्रृंगार कर अखंड ज्योति जलायी गयी थी. कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष गौतम दहलान, रोहित तुलस्यान, विपुल दहलान, नीतेश दहलान, विनोद बगेरिया, गोपाल दहलान, सौरभ दहलान, अंकित मित्तल, मनीष पचेरिया, आनंद अग्रवाल, गौरव दहलान, राकेश परशुरामपुरिया, रवि शर्मा, रणवीर साह, नितिन दहलान सहित अन्य मौजूद थे. फोटो-श्याम 21 व 22- श्याम महोत्सव में भजन प्रस्तुत करते कलाकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










