सहयोग शिविर में निष्पादित किए गये 62 आवेदन, लाभुकों ने की सराहना

सरकारी योजनाओं को हर गांव एवं घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से सौरबाजार प्रखंड के चंदौर पूर्वी पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.
सौरबाजार. सरकारी योजनाओं को हर गांव एवं घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से सौरबाजार प्रखंड के चंदौर पूर्वी पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें पंचायत के लोगों का आवेदन का निष्पादन किया गया. बीडीओ आशा कुमारी के देखरेख में आयोजित सहयोग शिविर में जमीन संबंधी दाखिल खारिज, परिमार्जन, पारिवारिक सूची, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, जाति, निवास, आय, सभी प्रकार के पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन पर सुनवाई करते निष्पादन किया गया. बांकी बचे आवेदन को निर्धारित समय के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मीरा कुमारी सहित पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों के सहयोग से 63 आवेदन में 62 आवेदन को निष्पादन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










