महादलित महिला को पीट कर मार डाला

Published at :22 Nov 2015 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
महादलित महिला को पीट कर मार डाला

महादलित महिला को पीट कर मार डालाबनैलीपट्टी गांव की घटनाखेत में बकरी चले जाने को लेकर शुरू हुआ था विवादमामले में तीन लोगों को बनाया गया नामजद आरोपीप्रतिनिधि, वीरपुर(सुपौल)थाना क्षेत्र के बनैलीपट्टी गांव में खेत में बकरी चले जाने के बाद हुए विवाद में रविवार को 48 वर्षीया महादलित महिला की रॉड से पीट कर […]

विज्ञापन

महादलित महिला को पीट कर मार डालाबनैलीपट्टी गांव की घटनाखेत में बकरी चले जाने को लेकर शुरू हुआ था विवादमामले में तीन लोगों को बनाया गया नामजद आरोपीप्रतिनिधि, वीरपुर(सुपौल)थाना क्षेत्र के बनैलीपट्टी गांव में खेत में बकरी चले जाने के बाद हुए विवाद में रविवार को 48 वर्षीया महादलित महिला की रॉड से पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. रॉड से किया प्रहारमृतका सावित्री देवी के पुत्र विजय पासवान ने पुलिस को दिये आवेदन में तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए कार्रवाई की मांग की गयी है. पुलिस को विजय ने बताया कि रविवार को उसकी बकरी पड़ोस के किसान के खेत में चली गयी. इस बात से नाराज किसान राजो यादव, अर्जुन यादव व प्रमोद यादव से उसकी मां की कहासुनी हो गयी. इसी बीच उन लोगों ने मां पर रॉड से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन