सनन-सनन बहे पवन, मिथिला के धाम रे...

सनन-सनन बहे पवन, मिथिला के धाम रे… बेसिकॉन में दिखी लोक संस्कृ ति की अद्भुत झलककार्यक्रम के दोनों दिन शाम में लोकनृत्य से बंधा रहा शमासहरसा सिटीशहर के सुपर बाजार स्थित संत लक्ष्मीनाथ गोसांई कला भवन में आयोजित बेसिकॉन 2015 में स्थानीय कलाकारों के द्वारा लोक संस्कृति की अद्भुत झलक प्रस्तुत की गयी. बेसिकॉन के […]
सनन-सनन बहे पवन, मिथिला के धाम रे… बेसिकॉन में दिखी लोक संस्कृ ति की अद्भुत झलककार्यक्रम के दोनों दिन शाम में लोकनृत्य से बंधा रहा शमासहरसा सिटीशहर के सुपर बाजार स्थित संत लक्ष्मीनाथ गोसांई कला भवन में आयोजित बेसिकॉन 2015 में स्थानीय कलाकारों के द्वारा लोक संस्कृति की अद्भुत झलक प्रस्तुत की गयी. बेसिकॉन के दूसरे दिन शनिवार की शाम स्वरांजलि कलाकारों द्वारा सनन-सनन बहे पवन, मिथिला के धाम रे पर प्रस्तुत नृत्य को विभिन्न जगहों से आये चिकित्सक ने काफी सराहा. छोटे-छोटे बच्चों ने भी एक से बढकर एक प्रस्तुति देकर खुब तालियां बटोरी. कार्यक्रम में मिथिला की सभ्यता व संस्कृति को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया. जिसे आगत चिकित्सको ने खुब सराहा. शनिवार की शाम से शुरू कार्यक्रम कांफ्रेंस के उद्घाटन तक चलता रहा. प्रो गौतम सिंह के नेतृत्व में स्वरांजलि के कृतिका गौतम व अन्य ने एक से बढकर एक प्रस्तुति दी. इसके साथ आकाशवाणी के कलाकार अमरेंद्र मिश्र आगा ने अपनी मधुर आवाज से लोगों को देर तक बांधे रखा. फोटो- कार्यक्रम 36 व 37 – नृत्य प्रस्तुत करते स्वरांजलि के कलाकार व मौजूद चिकित्सक सहित अन्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










