महागंठबंधन की सरकार बनने पर हर्ष

Published at :21 Nov 2015 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
महागंठबंधन की सरकार बनने पर हर्ष

महागंठबंधन की सरकार बनने पर हर्ष नवहट्टा. सूबे में महागंठबंधन की सरकार बनने पर राजद व जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है. महिषी के राजद विधायक डॉ अब्दुल गफूर को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाये जाने पर राजद कार्यकर्ताओं व नेताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर एक -दूसरे को बधाई दी. बधाई […]

विज्ञापन

महागंठबंधन की सरकार बनने पर हर्ष नवहट्टा. सूबे में महागंठबंधन की सरकार बनने पर राजद व जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है. महिषी के राजद विधायक डॉ अब्दुल गफूर को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाये जाने पर राजद कार्यकर्ताओं व नेताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर एक -दूसरे को बधाई दी. बधाई देने वालों जदयू प्रदेश महासचिव इश्तियाक खान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जिप सदस्य अशोक पासवान, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, शमशेर आलम, राजद अकलियत प्रखंड अध्यक्ष मकसूद आलम, छात्र समागम अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामरूप यादव, तेजनारायण यादव, नारायण सिंह, दिलीप चौधरी, कैलाश पंजियार, सरवरी खातून सहित अन्य शामिल हैं. —————क्राप कटिंग का आयोजन नवहट्टा. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में नवहट्टा पूर्वी पंचायत के शाहीडीह गांव में अनिल कुमार सिंह के खेत में धान का क्राप कटिंग किया गया. सांख्यिकी पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि अगहनी धान वर्ष 2015-16 में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में क्रॉप कटिंग किया जाना है. जिससे फसल के उपज की औसत जानकारी उपलब्ध होगी. आज धान की कटाई की गयी है. आठ दिन बाद धान के फसल को तैयार कर धान का वजन किया जायेगा. इस मौके पर अंचल निरीक्षक अर्जुन पासवान, ब्रह्मानंद सिंह, नीरज कुमार, भगवान प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे. ————-चबूतरा निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग को ले ग्रामीणों ने जताया विरोध मामला परमिनिया हॉल्ट का कहरा. कहरा प्रखंड स्थित सहरसा-सोनवर्षा कचहरी रेलखंड के परमिनिया हॉल्ट पर संवेदक द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य में लोकल बालू मिलाकर चबूतरा बनाये जाने का विरोध किया. स्थानीय बहादुर यादव, पप्पू कुमार, निलांबर यादव, विजेन्द्र यादव, चंदन कुमार आदि लोगों ने निर्माण कार्य करा रहे संवेदक के मुंशी विजय कुमार से कार्य करा रहे संवेदक व प्राक्कलन का ब्यौरा मांगा तो वे बताने से इंकार कर दिया. ग्रामीणों को अंदेशा है कि परमिनियां हॉल्ट पर एप्रोच पथ व अन्य निर्माण कार्य में भी संवेदक द्वारा अनियमितता बरत सकता है. ग्रामीणों ने विभाग से गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग की है. फोटो- निर्माण 24- प्लेटफॉर्म निर्माण में घटिया सामग्री का हो रहा उपयोग ————–छात्रवृत्ति को लेकर छात्र-छात्राएं आक्रोशित बैजनाथपुर. सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के गजाधर उच्च विद्यालय सौर बाजार में छात्र-छात्राओं में वर्ष 2015 की छात्रवृत्ति वितरण को लेकर आक्रोश व्याप्त है. छात्र-छात्राओं से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापक राजाराम ने नौवीं एवं 10 वीं वर्ग की छात्रवृत्ति-2015 का लोभ देकर टेस्ट परीक्षा में लूट किया. परीक्षा खत्म होने के बाद आचार संहिता की बात कही. शनिवार को पत्रकारों से कहा कि वर्ष 2014 में जो नौवीं वर्ग में नामांकन कराया था उसका वर्ष 2015 का राशि आ चुका है. जो छात्र वर्ष 2015 में नौवीं वर्ग में एडमिशन कराया है. उनका वर्ष 2015 का छात्रवृत्ति राशि नहीं आया है. मालूम हो कि प्रधानाध्यापक रविवार को भी गुप्त रूप से विद्यालय खोलकर रखते हैं. आगे से गेट लगाकर नौवीं एवं 10 वीं की पोशाक राशि इससे पूर्व वितरण किया जिसे स्थानीय प्रतिनिधि ने पकड़ा था और प्रधानाध्यापक राजाराम ने माफी मांगी थी. यह हाल रहा तो छात्र-छात्राओं का भविष्य क्या होगी. —————मंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष सोनवर्षा राज. बिहार सरकार में महिषी के विधायक अब्दुल गफूर तथा मधेपुरा के विधायक प्रो चंद्रशेखर के मंत्री बनाये जाने पर प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है. राजद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुन्ना, सुधीर सिंह, विद्यानंद यादव मुन्ना, अखिल कुमार सिंह, पूर्व सरपंच रामचंद्र प्रसाद सिंह, पैक्स अध्यक्ष शशि यादव ने दोनों मंत्रियों को बधाई देते हुए सूबे के मुखिया नीतीश कुमार तथा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को साधुवाद दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन