छोटा अहंकारी, बड़ा भाई परिवार का पुजारी : रामविलास

Published at :02 Nov 2015 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
छोटा अहंकारी, बड़ा भाई परिवार का पुजारी : रामविलास

छोटा अहंकारी, बड़ा भाई परिवार का पुजारी : रामविलास कहा, लालू को सिर्फ अपने परिवार की चिंताप्रतिनिधि, पतरघट (सहरसा)छोटा भाई अहंकारी है तो बड़ा भाई परिवार का पुजारी बन गया है. इन दिनों बड़े व छोटे भाई को मोदी फोबिया हो गया है. महागंठबंधन तो नीला गठबंधन है नी से नीतीश व ला से लालू. […]

विज्ञापन

छोटा अहंकारी, बड़ा भाई परिवार का पुजारी : रामविलास कहा, लालू को सिर्फ अपने परिवार की चिंताप्रतिनिधि, पतरघट (सहरसा)छोटा भाई अहंकारी है तो बड़ा भाई परिवार का पुजारी बन गया है. इन दिनों बड़े व छोटे भाई को मोदी फोबिया हो गया है. महागंठबंधन तो नीला गठबंधन है नी से नीतीश व ला से लालू. जैसे सांप के काटने पर शरीर का रंग नीला पड़ जाता है. वैसा ही महागंठबंधन जहर का गंठबंधन है. उक्त बातें क्षेत्र के त्रिपुर उच्च विद्यालय जम्हरा के परिसर में चुनावी सभा में एनडीए समर्थित लोजपा उम्मीदवार सरिता पासवान के पक्ष में प्रचार करने आये लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कही. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार सूबे की तीन मुख्य समस्या शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को पहली प्राथमिकता देगी. उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश का ऐसा कोई सगा नहीं जिसे उन्होंने ठगा नहीं. उन्होंने नीतीश कुमार व लालू प्रसाद के 25 वर्षों के शासनकाल की चर्चा करते हुए कहा कि उन दोनों की गलत निर्णय के कारण सूबे के पढ़े लिखे नौजवान रोजगार की तलाश में मुंबई, दिल्ली जैसे कई अन्य शहरों में भटक रहे हैं. चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि सूबे की बरबादी व बदहाली के लिए पिछले 25 वर्षों से शासन कर रहे नीतीश-लालू जिम्मेदार हैं. उसकी सरकार ने आमलोगों को धोखा देकर विभिन्न जातियों को उपजातियों में बांटकर सूबे पर शासन किया है. प्रत्याशी सरिता पासवान ने कहा कि मैंने सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र से पराजित होकर भी आपलोगों की पांच वर्षों तक सेवा की हूं. अब समय आ गया है कि हमें मजदूरी के रूप में अपना एक मत दें. भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रामदेव साह की अध्यक्षता व प्रखंड अध्यक्ष लोजपा वचनदेव यादव के संचालन में सभा को लोजपा प्रभारी रामानंद यादव, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, पंसस शंकर कुमार, पैक्स अध्यक्ष अखिलेश सिंह राणा, राहुल कुमार यादव, अरविंद यादव, बुलबुल सिंह, दामोदर यादव, रामकुमार पासवान, गीता कुशवाहा, मुखिया ए सिंह, रामविलास सिंह, मनोज हार्दिक, सतीश कुमार चिक्कू, सोनवर्षा उपप्रमुख कुमार मौलेश सिंह, प्रमोद सिंह आदि ने संबोधित किया. उधर चुनावी सभा में ही पंसस गोप सादा, गोलमा पश्चिम पंचायत के आनंदी सादा व रंजन कुमार अपने दर्जनेां समर्थकों के साथ जदयू छोड़कर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रत्याशी सरिता पासवान द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया. फोटो-रामविलास 7- चुनावी सभा को संबोधित करते रामविलास पासवान.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन