मूर्ति विसर्जन के साथ शक्तिपीठ में नवरात्र संपन्न

मूर्ति विसर्जन के साथ शक्तिपीठ में नवरात्र संपन्न सहरसा शहर. गायत्री शक्तिपीठ में नौ दिनों से चले आ रहे नवरात्र अनुष्ठान का समापन 24 हजार गायत्री मंत्रों के जाप, यज्ञ, हवन व साधकों द्वारा दी गयी पूर्णाहुति के साथ हो गया. शक्तिपीठ में कलश स्थापन से लेकर प्रत्येक दिन आदि शक्ति के नौ रूपों का […]
मूर्ति विसर्जन के साथ शक्तिपीठ में नवरात्र संपन्न सहरसा शहर. गायत्री शक्तिपीठ में नौ दिनों से चले आ रहे नवरात्र अनुष्ठान का समापन 24 हजार गायत्री मंत्रों के जाप, यज्ञ, हवन व साधकों द्वारा दी गयी पूर्णाहुति के साथ हो गया. शक्तिपीठ में कलश स्थापन से लेकर प्रत्येक दिन आदि शक्ति के नौ रूपों का पूजन विधि विधान के साथ किया गया. नवरात्रा के नौ दिनों तक न्यासी अरुण कुमार जायसवाल ने राम नाम की महिमा पर विशेष चर्चा की. आयोजन को सफल बनाने में मुख्य न्यासी प्रकाश लाल दास, सुबोध भगत, ललन कुमार सिंह, सुरेश जायसवाल, पप्पू गणेरीवाल, राकेश, दिलीप साह, प्रदीप सिंह, जयप्रकाश, दिनेश दिवाकर, श्यामानंद लाल दास सहित अन्य का सक्रिय योगदान रहा. फोटो -गायत्री 41 – हवन करते श्रद्धालु
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










