हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ विजया दशमी

Published at :23 Oct 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ विजया दशमी

हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ विजया दशमीदशवीं के दिन मेला में उमड़ी लोगों की भीड़पुख्ता रही पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्थाप्रतिनिधि, सहरसा सिटीपौराणिक कथा के अनुसार विजया दशमी को जयंती कटने के बाद गुरुवार की सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ शहर के पूजा पंडालों में जुटने लगी. भीड़ का आलम यह था कि शाम के […]

विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ विजया दशमीदशवीं के दिन मेला में उमड़ी लोगों की भीड़पुख्ता रही पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्थाप्रतिनिधि, सहरसा सिटीपौराणिक कथा के अनुसार विजया दशमी को जयंती कटने के बाद गुरुवार की सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ शहर के पूजा पंडालों में जुटने लगी. भीड़ का आलम यह था कि शाम के समय शहर की सभी प्रमुख सड़कों से गुजरना मुश्किल हो गया. लोग परिवार के संग पूरे उत्साह से पूजा पंडाल में पहुंच मां दुर्गा के दर्शन करते रहे. शहर के थाना चौक, प्रशांत सिनेमा, कचहरी चौक, बड़ी दुर्गा स्थान, रेलवे कॉलोनी, लोको शेड, पुरानी जेल, पंचवटी चौक, जेल कॉलोनी तक सभी सड़कें एक दूसरे से जुड़ी रही. लोग मेले का आनंद लेते एक पंडाल से दूसरे पंडाल तक आते-जाते रहे. हालांकि बीच-बीच में हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की मुस्तैदी कारगर रही.लोगों ने उठाया लुत्फ मेला में उमड़ी भीड़ ने घूम-घूम कर बिक्री करने वाले लोगों के चेहरे पर रौनक ला दी. दोपहर बाद महिलाओं, बच्चे, युवक, युवतियों की भीड़ शहर के प्रशांत रोड, कॉलेज गेट, रेलवे कॉलोनी, पुरानी जेल, जेल गेट, कचहरी स्टेशन, थाना चौक, पंचवटी चौक पर लगने वाली मेला में बढ़ने लगी. अपने परिवार के साथ मेला घुम कर घरेलू सामान, शृंगार का सामान, सजावट का सामान, आइसक्रीम, मिठाई खरीदने की होड़ मची रही. आकर्षक व लुभावने उत्पाद को अपने दुकान के सामने लटका कर दुकानदारों ने ग्राहकों को खूब लुभाया. आलम ऐसा था कि रात के नौ बजते-बजते अधिकतर स्टॉल आधे से ज्यादा खाली हो चुके थे. बच्चों ने खूब की खरीदारी माता-पिता के साथ मेला देखने पहुंचे छोटे-छोटे बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला. बच्चे खिलौने के अलावा वीडियो गेम सहित निशानेबाजी का भी मजा ले रहे थे. इसके अलावा चाट, मिठाई की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ देखी गयी. बुजुर्ग महिलाएं घरेलू समान खरीदने में मशगूल रही. युवा एवं युवतियों की भीड़ खास कर चाट समोसे व गोलगप्पे की दुकान पर अधिक देखी गयी. सख्त दिखी सुरक्षा व्यवस्था मेला में लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरा प्रशासन काफी मुस्तैद दिखा. सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद एएसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी, सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास व थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह संभाल रहे थे. जबकि एसआइ नितेश कुमार, राजेश भारती, कमलेश सिंह, रामेश्वर साफी, महिला थानाध्यक्ष आरती सिंह सहित यातायात प्रभारी नागेंद्र राम जगह-जगह पुलिस बल के जवान मेला व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करते नजर आये. देव स्थलों में लगी रही भीड़जिले के महिषी स्थित उग्रतारा स्थान, बनगांव भगवती स्थान, पंचगछिया दुर्गा स्थान, दौरमा भगवती स्थान, विराटपुर चंडी स्थान, विषहरी स्थान दिवारी, कहरा दुर्गा स्थान में भी दशमी के दिन जयंती अर्पण करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही. इन जगहों पर पूजा-पाठ करने के बाद ही लोग मेला देखने के लिए घरों से बाहर निकले. इन जगहों पर मन्नत पूरी होने के बाद लोगों ने बड़ी तादाद में बली प्रदान करने की रस्म भी निभायी. एसएसबी के हवाले चेक पोस्ट मेला में बेवजह बाइक व चार पहिया वाहन लेकर मटरगस्ती करने वालों की शामत रही. छिटफुट घटना को छोड़ मेला पुरी तरह शांतिपूर्ण रहा. पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर शहर के तिवारी टोला, तिरंगा चौक, रिफ्यूजी कॉलोनी, थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक स्थित चेक पोस्ट व मेला स्थल के प्रवेश व निकास द्वार पर केंद्रीय अद्धैसैनिक बल, एसएसबी व सीआइएसएफ की तैनाती की गयी थी. पुलिस ने शराब के नशे में मेला में हुड़दंग मचाते कई लोगों को हिरासत में लिया. आकर्षण का केंद्र बना रहा पंडालसिमरी बख्तियारपुरबुराई पर अच्छाई की जीत व शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की पूजा अनुमंडल मुख्यालय स्थित बड़ी दुर्गा स्थान, रेलवे दुर्गा स्थान, पुरानी बाजार दुर्गा स्थान में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. पूजा-अर्चना में महिलाओं एवं पुरुषों की भीड़ बड़ी संख्या में देखी गयी. पूजा में बनाये गये शहर के तीनों पंडाल आकर्षण का केंद्र बिंदु था. बड़ी दुर्गा स्थान में दस दिनों तक चली महाआरती व महाप्रसाद वितरण में हजारों की तादाद में श्रद्धालु प्रथम पूजा से ही सम्मिलित होकर मां की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति का आशीर्वाद मांगा. बंगाल से आये कलाकरों के ढाक पर नृत्य से वातावरण भक्तिमय हो गया. महाअष्टमी एवं नवमी के दिन लोगों की अपार भीड़ देखी गयी. साथ ही समिति के अध्यक्ष संजय मोदी, सचिव अमितचंद्र, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार, सदस्य अभिषेक, लक्ष्मण, मनीष, गोविंद, अमित, नवीन, राहुल, सोनू व अन्य ने पूजा की सफलता पर लोगों एवं प्रशासन को बधाई दी.फोटो – पूजा 26 – थाना चौक स्थित पूजा पंडाल में गुरुवार की रात पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु.फोटो – पूजा 27 व 28 – प्रशांत मोड़ स्थित पूजा पंडाल में लगी श्रद्धालुओं की भीड़.फोटो – पूजा 29 – प्रशांत मोड़ स्थित पूजा पंडाल में बनायी गयी आकर्षक झांकी.फोटो – पूजा 30 – मेले का लुत्फ उठाती महिलाएं व युवतियां.फोटो – पूजा 31 – सिमरी बख्तियारपुर स्थित पूजा पंडाल में लगी लोगों की भीड़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन