अभ्यर्थियों के व्यय पंजी के प्रथम चरण की हुई जांच

Published at :23 Oct 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के व्यय पंजी के प्रथम चरण की हुई जांच

अभ्यर्थियों के व्यय पंजी के प्रथम चरण की हुई जांच व्यय प्रेक्षक एमए अंसारी की मौजूदगी में हुई गहन जांच प्रतिनिधि, सहरसा सदरपांचवें चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैदान में बचे प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार में खर्च की जा रही राशि का बुधवार को समाहरणालय स्थित नये कोषागार भवन […]

विज्ञापन

अभ्यर्थियों के व्यय पंजी के प्रथम चरण की हुई जांच व्यय प्रेक्षक एमए अंसारी की मौजूदगी में हुई गहन जांच प्रतिनिधि, सहरसा सदरपांचवें चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैदान में बचे प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार में खर्च की जा रही राशि का बुधवार को समाहरणालय स्थित नये कोषागार भवन में व्यय पंजी की जांच की गयी. व्यय प्रेक्षक एमए अंसारी की मौजूदगी में जिले के 74-सोनवर्षा राज सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र, 75-सहरसा विधानसभा क्षेत्र, 77-महिषी विस क्षेत्र के अभ्यर्थियों की लेखा दल द्वारा बारी-बारी से सभी प्रत्याशियों के व्यय पंजी की जांच की गयी. व्यय प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित राशि से कोई भी प्रत्याशी का अत्यधिक व्यय पाया गया या चुनाव प्रचार प्रसार के खर्च में व्यय की चोरी कर पंजी में राशि को कम दिखायी गयी तो जांच में सत्यता पाये जाने पर ऐसे अभ्यर्थियों के विरुद्ध निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. श्री अंसारी ने राजनीतिक दल व अभ्यर्थियों द्वारा कमजोर वर्ग के मतदाताओं को प्रलोभन या उनके बीच राशि वितरित किये जाने को लेकर आम लोगों से भी चुनाव को निष्पक्ष कराने में सहयोग की अपील की. यदि इस तरह की कोई भी शिकायत सामने आये तो सीधे उनके दूरभाष संख्या-7091049325 पर संपर्क कर शिकायत कर सकते हैं. ताकि उस शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जा सके. तीन से पांच नवंबर तक शराब बिक्री पर पाबंदी सहरसा सदर. पांचवें चरण में पांच नवंबर को जिले में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तीन से पांच नवंबर तक पूरे जिले को ड्राय-डे घोषित किया गया. इन तिथियों में कहीं भी शराब की बिक्री नहीं की जायेगी. सभी देशी व विदेशी शराब की दुकान को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम विनोद सिंह गुंजियाल के निर्देश पर बंद रखने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने कहा कि यदि पुनर्मतदान की नौबत आती है तो उस दिन भी शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी. डीएम ने चुनाव के नजदीकी समय के दिनों में उम्मीदवार व उनके समर्थकों द्वारा कमजोर वर्ग के मतदाताओं के बीच शराब वितरण व प्रलोभन पर भी सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया है. यदि इस तरह की वारदात की सूचना मिलती है तो ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है. शरद की चुनावी सभा आज सहरसा सदर. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शरद यादव शनिवार को कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल व मधेपुरा जिले में कई चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. जदयू जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया ने बताया कि शनिवार को श्री यादव 12 बजे दिन में सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र के रामनगर कुमारखंड में पहली सभा को संबोधित करने के बाद एक बजे दिन में त्रिवेणीगंज, दो बजे दिन में करजाईन बाजार व तीन बजे सिमरी बख्तियारपुर विस क्षेत्र के बलवा हाट में लोगों को संबोधित करेंगे और जदयू प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन