विशनपुर व गोलमा पश्चिमी पैक्स चुनाव : 55.58 प्रतिशत हुआ मतदान

Updated:
विज्ञापन
विशनपुर व गोलमा पश्चिमी पैक्स चुनाव : 55.58 प्रतिशत हुआ मतदान

बुधवार को कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में क्षेत्र के विशनपुर एवं गोलमा पश्चिमी पैक्स के चुनाव में 55.58 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

पतरघट. बुधवार को कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में क्षेत्र के विशनपुर एवं गोलमा पश्चिमी पैक्स के चुनाव में 55.58 प्रतिशत मतदान हुआ. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ इंद्रदेव कुमार निराला ने बताया कि विशनपुर पैक्स में कुल मतदाता 1796 में से 1045 मतदान हुआ, जबकि गोलमा पश्चिमी पैक्स में कुल मतदाता 2455 में से 1318 मतदान हुआ. विशनपुर पैक्स में कुल 58.18 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं गोलमा पश्चिमी पैक्स में 53.68 मतदान हुआ. मालूम हो कि विशनपुर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. वहीं गोलमा पश्चिमी पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशी चुनाव मैदान हैं. गोलमा पश्चिमी में सदस्य पद निर्विरोध है. वहीं विशनपुर पैक्स में सदस्य पद के लिए मतदान हुआ है. चुनाव संपन्न करवाने में बीडीओ इंद्रदेव कुमार निराला, सीओ प्रिंस प्रकाश सहित सर्किल इंस्पेक्टर श्रीराम सिंह, पतरघट थाना अध्यक्ष शशिकुमार, पुअनि नंदन कुमार, पुअनि प्रशांत कुमार, सअनि विष्णुदेव कुमार मोदी, सेक्टर पदाधिकारी बीपीआरओ अरविंद कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रौशन कुमार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे. समाचार प्रेषण तक मतगणना शुरू नहीं हुई थी.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन