कॉरपोरेट घरानों ने पैदा किये धन कुबेर : मिश्र

Published at :02 Sep 2013 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
कॉरपोरेट घरानों ने पैदा किये धन कुबेर : मिश्र

रुपये की गिरती कीमत आम आदमी को करेगी प्रभावित सहरसा: भाकपा जिला परिषद की बैठक विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित की गयी. राष्ट्रीय परिषद सदस्य जितेंद्र नाथ ने रुपया के मूल्य में लगातार हो रही गिरावट पर चिंता व्यक्त करते कहा कि इससे आम आदमी पर भारी मुसीबत आनेवाली है. सरकार […]

विज्ञापन

रुपये की गिरती कीमत आम आदमी को करेगी प्रभावित

सहरसा: भाकपा जिला परिषद की बैठक विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित की गयी. राष्ट्रीय परिषद सदस्य जितेंद्र नाथ ने रुपया के मूल्य में लगातार हो रही गिरावट पर चिंता व्यक्त करते कहा कि इससे आम आदमी पर भारी मुसीबत आनेवाली है. सरकार संकट का बोझ जनता पर डालेगी. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य यूएन मिश्र ने कहा कि यह आर्थिक संकट कॉरपोरेट घरानों व धन कुबेर ने पैदा किया है. ये लोग देश का डॉलर देश के उद्योग-धंधों में लगाने की बजाय सोना खरीदने व विदेशों में लगाया. संकट का बोझ इन्हीं लोगों पर डाला जाना चाहिए न कि आम आदमी पर. बैठक में किसानों को सस्ता खाद-बीज, डीजल, ऋण, उपज की लाभकारी मूल्य देने, भूमिहीनों को दस डिसमिल जमीन देने, 60 वर्ष से ऊपर के उम्र वाले मजदूरों को पेंशन का दर्जा देने, खुदरा व्यवसाय में विदेशी एफडीआइ को घुसाने का आदेश वापस लेने की मांगों को लेकर आगामी 25 सितंबर को समाहरणालय पर विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिला मंत्री ओम प्रकाश नारायण, चंद्रशेखर ठाकुर, रमेश सिंह, भवेश यादव, भूपेंद्र यादव, खड़ानन ठाकुर, रमेश पोद्दार, रामविलास साह, अरुण सिंह, शंकर कुमार, विनय वर्मा, अमर कुमार, कृष्णा साह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन