लॉज से 28 लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

लॉज से 28 लीटर विदेशी शराब बरामद

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना में पदस्थापित पुअनि राजदेव बैठा को संध्या गश्ती के दौरान सदर थानाध्यक्ष से गुप्त सूचना मिली कि कबीर चौक के समीप अमित यादव के लॉज में कुंदन कुमार भारी मात्रा में शराब लाकर रखे हुए है. प्राप्त सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए जब सूचना स्थल पर पहुंचकर लॉज का घेराबंदी करना शुरू किया. लेकिन पुलिस के शोरगुल को सुनकर एक व्यक्ति लॉज से निकलकर भागने लगा. जिस पर संदेह होने पर साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से भाग रहे व्यक्ति का पीछा किया, लेकिन अंधेरा व गलीनुमा रास्ता का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया. पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर आसपास के कई स्थानीय लोग व लॉज में रहने वाले लोग वहां जमा हो गये. उपस्थित लोगों से भागे हुये व्यक्ति का जब नाम पता पूछा गया तो उसका नाम कुंदन कुमार पिता मनोज यादव हरीनगर चरैया भतरंधा, थाना परमानंदपुर ओपी, जिला मधेपुरा बताया. पुलिस ने जब लॉज की तलाशी ली तो लॉज के दक्षिणी कोना में स्थित कमरा से दो झोला व दो बैग बरामद हुआ. जिसे खोलकर देखने व गिनती करने पर अलग-अलग ब्रांड के कुल 28.440 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. बरामद शराब को जब्त कर पुलिस सदर थाना ले आयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन