जिले की 250 महिलाएं मेगा महिला रोजगार मेला में भाग लेने पटना के लिए रवाना

Updated:
विज्ञापन
जिले की 250 महिलाएं मेगा महिला रोजगार मेला में भाग लेने पटना के लिए रवाना

महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा आयोजित मेगा महिला रोजगार मेला का आयोजन ज्ञान भवन गांधी मैदान पटना में 16 से 17 मार्च तक किया जा रहा है.

विज्ञापन

योग्यता के आधार पर उपलब्ध कराए जायेंगे रोजगार के अवसर

सहरसा. महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा आयोजित मेगा महिला रोजगार मेला का आयोजन ज्ञान भवन गांधी मैदान पटना में 16 से 17 मार्च तक किया जा रहा है. इस रोजगार मेले का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. इस क्रम में जिले से मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत बिहार कौशल विकास मिशन जेआइटीएम प्रायवेट लिमिटेड के माध्यम से प्रशिक्षित महिलाओं ने महिला एवं बाल विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कराया. पंजीकरण के बाद जिले से 250 से अधिक प्रतिभागी महिलाएं इस रोजगार मेले में आयोजित साक्षात्कार में भाग लेने के लिए पटना के लिए रवाना हुईं. जिला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम काजल चौरसिया ने प्रतिभागी महिलाओं को रोजगार मेले में भाग लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया. साथ ही महिलाओं को साक्षात्कार स्थल तक पहुंचाने के लिए बस सेवा की व्यवस्था भी की गयी. इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों द्वारा महिलाओं को उनके कौशल एवं योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जायेंगे. इस पहल से जिले की महिलाओं में उत्साह का माहौल है एवं वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में यह पहल महिला एवं बाल विकास निगम का एक महत्वपूर्ण प्रयास है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन