ePaper

प्रेम प्रसंग में हुई अमित की हत्या, बेटी की शादी में रोड़ा बन रहे प्रेमी की परिजनों ने कर दी हत्या

Updated at : 12 Dec 2019 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में हुई अमित की हत्या, बेटी की शादी में रोड़ा बन रहे प्रेमी की परिजनों ने कर दी हत्या

सहरसा : जिले के नहरवार गांव में अंतरजातीय प्रेम प्रसंग में 23 वर्षीय युवक गजेंद्र मुखिया के पुत्र अमित को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. मृत युवक के पिता गजेंद्र मुखिया ने हत्या का आरोप लगाते हुए 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि अमित का गांव के ही […]

विज्ञापन

सहरसा : जिले के नहरवार गांव में अंतरजातीय प्रेम प्रसंग में 23 वर्षीय युवक गजेंद्र मुखिया के पुत्र अमित को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. मृत युवक के पिता गजेंद्र मुखिया ने हत्या का आरोप लगाते हुए 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बताया जाता है कि अमित का गांव के ही पचकोरी शर्मा की पुत्री से पिछले कुछ माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. कहा जा रहा है कि तथाकथित प्रेमिका के परिजनों ने स्वजातीय लड़के से अपनी पुत्री की शादी तय कर ली थी. लड़की भी शादी करने के लिए राजी नहीं थी. प्रेमी युवक को बेटी की शादी का रोड़ा मानते हुए लड़की वालों ने 23 वर्षीय अमित की हत्या कर दी. इस संबंध में अमित के पिता गजेंद्र मुखिया ने कुल 16 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आवेदन में कहा गया है कि मेरा पुत्र लगन में टेंट हाउस औश्र डीजे वालों के काम में मजदूरी करता था. उस दिन भी वह जजौरी के शंकर शर्मा के साथ काम पर गया था. नहरवार निवासी सुनील शर्मा, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, पचकोरी शर्मा, आनंदी शर्मा, ढोढाय शर्मा, बालेश्वर शर्मा, भुटाय शर्मा, बद्री शर्मा, दुलार चंद शर्मा, रवि शर्मा, गुलशन शर्मा और पन्ने लाल शर्मा सहित जजौरी के कुटुंब प्रियव्रत शर्मा और मेजर शर्मा को हत्यारोपी बनाते प्राथमिकी दर्ज करायी है. साथ ही शंकर शर्मा को भी साजिश में शामिल होने की बात कही है. इन नामजदों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने महिषी थाने में नहरवार हत्याकांड के संबंध में कहा कि अनुसंधान में अंतरजातीय प्रेम प्रसंग का मामला उजागर हुआ है. जातीय विद्वेष के वादी ने कई निर्दोषों को भी नामजद बनाया है. मूलतः हत्या और उसकी साजिश में तीन से चार लोगों के होने की पुष्टि हुई है. नौ लोगों को तत्काल हिरासत में लिया गया है. शेष नामजदों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है.

मालूम हो कि सहरसा में महिषी क्षेत्र की नहरवार पंचायत के नहरवार गांव में गजेंद्र मुखिया के 23 वर्षीय पुत्र अमित मुखिया की गला दबा कर हत्या कर दी गयी थी.बताया जाता है कि युवक अपने घर से किसी टेंट हाउस में लेबर का काम करने के लिए दिन में निकला था. घर वापस नहीं होने पर परिजन यह सोचा कि लगन में काम करने के बाद ही घर पहुंचेगा. लेकिन, देर रात युवक की गले में रस्सी का फंदा लगा और हत्या कर उसके ही दरवाजे के मचान पर शव को छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन