पिकअप वैन ने एमआर को मारी ठोकर, मौत

Updated at : 14 Nov 2019 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वैन ने एमआर को मारी ठोकर, मौत

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सहरसा-मधेपुरा एनएच 107 स्थित पटुआहा के निकट सड़क दुर्घटना में एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की दर्दनाक मौत बुधवार की संध्या हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार लुपीन कंपनी में पूर्णिया में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के रूप में कार्यरत झारखंड निवासी 26 वर्षीय बबलू कुमार राणा अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत पूर्णिया […]

विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सहरसा-मधेपुरा एनएच 107 स्थित पटुआहा के निकट सड़क दुर्घटना में एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की दर्दनाक मौत बुधवार की संध्या हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार लुपीन कंपनी में पूर्णिया में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के रूप में कार्यरत झारखंड निवासी 26 वर्षीय बबलू कुमार राणा अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत पूर्णिया से सहरसा आ रहे थे.

पटुआहा के निकट पिकअप वैन द्वारा जोरदार टक्कर मार दिया गया. जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को कब्जे में लेकर सदर थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है एवं परिजनों को जानकारी दी जा रही है.
मालूम हो कि मृतक झारखंड राज्य के बलवाडीह कोडरमा जिला का रहने वाला था. जो पूर्णिया में रह कर काम करता था. काम के सिलसिले में बुधवार की शाम सहरसा आ रहा था. सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंच सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने मामले की छानबीन शुरू की व पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन