ePaper

बाइक सवार अपराधियों ने प्रोफेसर की गोली मार कर की हत्या, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

Updated at : 15 Oct 2019 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार अपराधियों ने प्रोफेसर की गोली मार कर की हत्या, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

सहरसा : जिले के बैजनाथपुर पटेल चौक स्थित प्रोफेसर अशोक महतो को अपराधी ने सोमवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद लोगों का आक्रोश मंगलवार की सुबह फूट पड़ा. लोगों ने हत्या के विरोध में सड़क पर उतर आये और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पटेल चौक के […]

विज्ञापन

सहरसा : जिले के बैजनाथपुर पटेल चौक स्थित प्रोफेसर अशोक महतो को अपराधी ने सोमवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद लोगों का आक्रोश मंगलवार की सुबह फूट पड़ा. लोगों ने हत्या के विरोध में सड़क पर उतर आये और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पटेल चौक के पास एनएच को जाम कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, सहरसा जिले के बैजनाथपुर ओपी के पटेल चौक के पास बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की देर शाम प्रोफेसर अशोक महतो की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि वह रोज की तरह चौक पर पान खाने गये थे. पान खाकर लौटने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से घायल प्रोफेसर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना के संबंध में एसडीपीओ का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, प्रोफेसर की हत्या के विरोध में लोग आक्रोशित हो गये और मंगलवार की सुबह बैजनाथपुर के पटेल चौक के पास एनएच-107 को जाम कर दिया. आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी और बैजनाथपुर ओपी इंचार्ज के निलंबन की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन