ePaper

पटरी पर मिला शव, हंगामा

Updated at : 14 May 2019 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
पटरी पर मिला शव, हंगामा

सोनवर्षा कचहरी-सहरसा स्टेशन के बीच की है घटना राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस को ग्रामीणों ने आधा घंटे तक रोका ग्रामीणों के उग्र तेवर देख रेल यात्री ट्रेन से उतरकर सड़क मार्ग से सहरसा पहुंचे ग्रामीणों ने कहा, सिर में गोली मारकर कर दी गयी हत्या हत्या या आत्महत्या पुलिस मामले की गुत्थी में उलझी घटनास्थल […]

विज्ञापन
  • सोनवर्षा कचहरी-सहरसा स्टेशन के बीच की है घटना
  • राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस को ग्रामीणों ने आधा घंटे तक रोका
  • ग्रामीणों के उग्र तेवर देख रेल यात्री ट्रेन से उतरकर सड़क मार्ग से सहरसा पहुंचे
  • ग्रामीणों ने कहा, सिर में गोली मारकर कर दी गयी हत्या
  • हत्या या आत्महत्या पुलिस मामले की गुत्थी में उलझी
  • घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर लावारिस हालत में मोटरसाइकिल बरामद
सहरसा : सहरसा-मानसी रेलखंड स्थित परमिनियां हॉल्ट-सहरसा जंक्शन के किलोमीटर 38\\5 के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. घटना सोमवार दोपहर डेढ़-दो बजे की है. घटना से कुछ समय पहले ही सहरसा-राजेंद्र नगर 23225 इंटरसिटी एक्सप्रेस गुजरी थी.
घटना की सूचना मिलते ही अासपास के ग्रामीण हजारों की तादाद में जुट गये. हत्या की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने लाठी व डंडे लेकर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया.
राजेंद्र नगर से सहरसा आ रही 23226 इंटरसिटी एक्सप्रेस को ग्रामीणों ने रोक दिया. ग्रामीणों के उग्र तेवर देख रेल यात्री ट्रेन से उतरकर पैदल सड़‍क तक भागकर पहुंचे. जिसके बाद सड़क मार्ग से निजी वाहन से सहरसा पहुंचे. घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर एक लावारिश हालत में पुलिस ने नयी मोटरसाइकिल भी बरामद की है.
जिसकी चाबी मृतक की जेब से बरामद हुई है. हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हुई है. जीआरपी ने घटना की सूचना सदर थाना को दी. खबर लिखे जाने तक जीआरपी व सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी थी. हत्या है आत्महत्या, फिलहाल मामले की जांच में पुलिस उलझी है.
मृतक के सर पर काफी बड़ा चोट का निशान है. ग्रामीणों का कहना था कि जब रेलवे ट्रैक के बीच में शव था तो ट्रेन आने पर सिर में ही चोट कैसे आयी. जबकि शव क्षत-विक्षत होना चाहिए. जानकारी के अनुसार दोपहर डेढ-दो बजे सहरसा से राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस गुजरी थी. 23226 राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस सोनवर्षा कचहरी में खड़ी थी.
जब राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस सोनवर्षा कचहरी से खुली तो परमिनियां हॉल्ट से आगे कुछ दूरी पर युवक का शव देखकर हत्या की आंशका से ग्रामीणों ने इंटरसिटी ट्रेन को रोक दिया. ग्रामीणों का कहना था कि युवक के सिर में गोली मार उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है. आपराधिक तत्वों ने हत्या को आत्महत्या बनाने की कोशिश में ऐसा किया है.
घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. ग्रामीण उच्च अधिकारियों को बुलाने की बात कह रहे थे. रेल यात्री और ग्रामीण की आपसी बातचीत के बाद किसी तरह से रेलवे ट्रैक से शव को हटाया गया. इस घटना से सहरसा-मानसी रेलखंड पर गरीब रथ, हाटे बाजार, समस्तीपुर-सहरसा सवारी गाड़ी व जनहित एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन इस रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही.
जीआरपी थानाध्यक्ष मो मोजिम्मल ने आशंका जाहिर कर बताया कि यह मामला आत्महत्या होगा या रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया होगा. फिलहाल मृतक की पहचान की जा रही है. मृतक की जेब से मोटरसाइकिल की चाबी बरामद हुई. होंडा मोटसाइकिल घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर खड़ी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन