सफल 1251 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

चिल्ड्रेन स्कूल्स एसोसिएशन कोसी रेंज के तहत बुधवार को 31वीं मेधा पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन स्थानीय जिला परिषद के पूजा बैंकेट हाॅल में किया गया.
चिल्ड्रेन स्कूल्स एसोसिएशन ने किया 31वीं मेधा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सहरसा. चिल्ड्रेन स्कूल्स एसोसिएशन कोसी रेंज के तहत बुधवार को 31वीं मेधा पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन स्थानीय जिला परिषद के पूजा बैंकेट हाॅल में किया गया. इसमें 1251 प्रतिभागी बच्चों का चयन किया गया. जिसमें प्रथम 417, द्वितीय 417 एवं तृतीय 417 को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया. सामारोह की अध्यक्षता संरक्षक सदाशिव झा ने की. समारोह का उद्घाटन पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, पूर्व प्राचार्य सीईटी डॉ राणा जयराम सिंह, पूर्व प्राचार्य आर झा महिला कॉलेज डॉ रेणु सिंह, आंख रोग विशेषज्ञ डॉ गणेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन के बाद संरक्षक सदाशिव झा, एसोसिएशन प्रमंडलीय अध्यक्ष रामसुंंदर साहा, सचिव रमेश कुमार, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार यादव, अध्यक्ष मनोज मनोहर, परीक्षा संयोजक अनिल कुमार, ऑडिटर विमल किशोर झा, वीरेंद्र कुमार साहा, कपिल देव कुमार, दिनेश यादव आशीष कुमार झा ने पाग एवं चादर पहनाकर अतिथियों को सम्मानित किया. स्वागत संबोधन संरक्षक सदाशिव झा ने दिया. समारोह में एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज मनोहर ने अपने प्रतिवेदन में एसोसिएशन द्वारा 31वीं मेधा प्रतियोगिता परीक्षा की विस्तृत जानकारी दी एवं परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का अभिवादन किया. उन्होंने बताया कि विगत 24 दिसंबर को मेधा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया था. 31वीं प्रतियोगिता परीक्षा के परीक्षा संयोजक अनिल कुमार यादव को चयनित किया गया. जिन्होंने अपने कार्य को पूरी इंमानदारी से निर्वहन किया. इस वर्ष सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है. एसोसिएशन उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार यादव ने उद्घाटनकर्ता मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं एसोसिएशन के सभी सदस्य, प्राचार्य एवं निदेशकों का अभिनंदन किया. प्रतियोगिता परीक्षा में कुल आठ हजार प्रतिभागी में 1251 छात्र-छात्राओं का चयन कर उसे पुरस्कृत किया गया. समारोह में स्वागत गान ओएसआर पब्लिक स्कूल प्रस्तुत किया. सफल प्रथम छात्रों की घोषणा नवल किशोर झा, पुरस्कार विष्णुदेव कुमार एवं प्रमाण पत्र बबलू कुमार, द्वितीय पुरस्कार की घोषणा आशीष कुमार झा, पुरस्कार संजीव कुमार एवं प्रमाण पत्र अमित कुमार सिंह व तृतीय पुरस्कार की घोषणा मो तारिक, पुरस्कार दिनेश गोहितमान एवं प्रमाण पत्र दिनेश यादव ने सफल छात्र-छात्राओं को दिया. समारोह में उद्घाटनकर्ता पूर्व विधायक किशोर कुमार ने चिल्ड्रेन स्कूल्स एसोसिएशन के सभी सदस्य विद्यालयों के सफल छात्र-छात्राओं एवं उसके अभिभावकों से कहा कि बच्चों का भविष्य आज के समय में निजी विद्यालयों पर ही टिका है. निजी विद्यालयों के सुयोग्य शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को नियमित शिक्षा दी जाती है. पूर्व प्राचार्य डॉ राणा जयराम सिंह ने कहा कि चिल्ड्रेन स्कूल्स एसोसिएशन के सदस्य विद्यालय इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते रहे. कार्यक्रम में एसोसिएशन के सभी प्राचार्य एवं निदेशकों ने भाग लिया. फोटो – सहरसा 09 – बच्चों को पुरस्कृत करते अतिथि. फोटो – सहरसा 10 – कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते अतिथि.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




