ड्यूटी को लेकर आपस में भिड़ीं दो महिला सिपाही, जमकर हुई मारपीट, दोनाें जख्मी

Updated at : 24 Jun 2018 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
ड्यूटी को लेकर आपस में भिड़ीं दो महिला सिपाही, जमकर हुई मारपीट, दोनाें जख्मी

सहरसा : बिहार के सहरसा में ड्यूटी की जानकारी नहीं रहने के कारण अपनी ड्यूटी समझ दो महिला सिपाही रविवार की सुबह पुलिस लाइन में आपस में भिड़ गयीं. दोनों के बीच जम कर मारपीट हुई. जख्मी सिपाही सीमा कुमारी व धर्मावती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. धर्मावती ने बताया कि उसकी […]

विज्ञापन

सहरसा : बिहार के सहरसा में ड्यूटी की जानकारी नहीं रहने के कारण अपनी ड्यूटी समझ दो महिला सिपाही रविवार की सुबह पुलिस लाइन में आपस में भिड़ गयीं. दोनों के बीच जम कर मारपीट हुई. जख्मी सिपाही सीमा कुमारी व धर्मावती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. धर्मावती ने बताया कि उसकी ड्यूटी फोन पर सुबह सात बजे से बारह बजे तक थी. वह अपने समय पर वहां पहुंच गयी. कुछ देर बाद सीमा भी वहां पहुंची और उसकी ड्यूटी होने की बात कह धर्मावती को हटने को कहा. इसी बात पर दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं होने लगी और देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट हो गयी.

जख्मी सीमा ने बताया कि उसकी ही ड्यूटी प्रतिदिन सुबह सात बजे से बारह बजे तक रहती थी. जिसके कारण वह समय पर आयी. लेकिन, धर्मावती ने उसे बताया कि उसकी ड्यूटी है. जिस पर उसने जानकारी नहीं होने की बात कही. इतना सुनते ही वह अनाशनाप बोलने लगी. इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. वही धर्मावती ने बताया कि सीमा जबर्दस्ती उसे हटने व 12 बजे आने की बात कही. इसका विरोध करने पर उसने कमरा बंद कर मारपीट की. जिसमें उसके हाथ में गंभीर चोट लगी है. मामला सामने आने के बाद पुलिस लाइन में कई तरह की चर्चा शुरू हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन