ePaper

बिहार : सहरसा में आपत्तिजनक पोस्ट से तनाव, वरीय अधिकारियों ने की प्रदर्शनकारियों से वार्ता

Updated at : 14 Jun 2018 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सहरसा में आपत्तिजनक पोस्ट से तनाव, वरीय अधिकारियों ने की प्रदर्शनकारियों से वार्ता

सहरसा : बिहारमें सहरसाके सोनवर्षा में स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहा पंचायत मंगलवार को आपत्तिजनक पोस्ट वायरल किये जाने का मामला उलझता जा रहा है. आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला वर्तमान में चंडीगढ़ में किसी कंपनी में काम कर रहा है. गुरुवार को आक्रोशित लोगों ने इस आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में सोनबरसा-बैजनाथपुर, सोनबरसा-माली मुख्य मार्ग […]

विज्ञापन

सहरसा : बिहारमें सहरसाके सोनवर्षा में स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहा पंचायत मंगलवार को आपत्तिजनक पोस्ट वायरल किये जाने का मामला उलझता जा रहा है. आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला वर्तमान में चंडीगढ़ में किसी कंपनी में काम कर रहा है. गुरुवार को आक्रोशित लोगों ने इस आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में सोनबरसा-बैजनाथपुर, सोनबरसा-माली मुख्य मार्ग को देहद चौक, महाराजा हरिवल्लभ महाविद्यालय सोहा व विष्णु चौक के समीप जाम कर घंटों आवागमन बाधित कर दिया. आक्रोशित लोगों की मांग थी कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक की शीघ्र गिरफ्तारी व थानाध्यक्ष को निलंबित किया जाये.

सूचना मिलते ही दोपहर ढाई बजे के करीब सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मृदुला कुमारी समेत स्थानीय बीडीओ व सीओ के हस्तक्षेप पर महाविद्यालय व विष्णु चौक पर यातायात चालू कराया गया. इसी बीच सोनबरसा बाजार के मछली बाजार को जबरन बंद करा रहे बजरंग दल के युवकों के साथ कुछ लोगों की झड़प हो गयी. जिस पर आक्रोशित युवकों ने पुनः सोनबरसा-माली एनएच 107 मुख्य मार्ग स्थित भगत सिंह चौक को बाधित कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ शैलजा शर्मा, आरक्षी अधीक्षक राकेश कुमार सोनवर्षा पहुंचे. जाम जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन