117 लीटर प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद, एक बाइक व एक कार जब्त

Updated:
विज्ञापन
117 लीटर प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद, एक बाइक व एक कार जब्त

117 लीटर प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद,

विज्ञापन

महिषी. गुप्त सूचना के आलोक में क्षेत्र के तेलहर पंचायत के लखनी गांव से पूरब मुर्गी फॉर्म से 117 लीटर प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद किया गया. थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार को स्थल पर कफ सीरप के भंडारण व अवैध कारोबार की सूचना मिली. श्री कुमार के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार की अगुवाई में पुलिस बल के जवानों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. तलाशी अभियान में फॉर्म के अंदर 800 बोतल, परिसर में लगी स्विफ्ट डिजायर कार नंबर बीआर 19 पी 3353 के अंदर 210 बोतल व एक बिना नंबर प्लेट लगी बाइक पर बोरा में 160 बोतल कफ सीरप बरामद हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि कार मालिक तेलहर निवासी राकेश कुमार ठाकुर, फॉर्म संचालक सुधीर कुमार पर मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन