ढाई करोड़ से बनेगा नगर परिषद भवन
Updated at : 08 Jun 2018 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

नगर परिषद का होगा कायाकल्प, बनेंगे भवन व पार्क ढाई करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नगर सरकार भवन सम्राट अशोक ऑडिटोरियम बनाने की चल रही तैयारी सहरसा : नगर को मुलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का जिम्मेदार विभाग नगर परिषद ने अब रोबोटिक पद्धति के सहारे कार्य व्यवस्था में सुधार की शुरुआत की है. […]
विज्ञापन
नगर परिषद का होगा कायाकल्प, बनेंगे भवन व पार्क
ढाई करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नगर सरकार भवन
सम्राट अशोक ऑडिटोरियम बनाने की चल रही तैयारी
सहरसा : नगर को मुलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का जिम्मेदार विभाग नगर परिषद ने अब रोबोटिक पद्धति के सहारे कार्य व्यवस्था में सुधार की शुरुआत की है. साथ ही खुद के ढांचा में भी परिवर्तन कर आधुनिक स्वरूप में आने की तैयारी कर रही है. बहुत जल्द शहर के गंगजला स्थित नगर परिषद भवन अपने पुराने रूप को छोड़ नये, आकर्षक व भव्य रूप में सामने खड़ा होगा. इसके लिए ढाई करोड़ रुपये की राशि से निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है. पुराने भवन को तोड़ कर जमींदोज करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.
बनेगा सम्राट अशोक ऑडिटोरियम
इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी नीलाभ कृष्ण ने कहा कि नगर परिषद के इस परिसर में एक छोटा पार्क और सम्राट अशोक भवन ऑडिटोरियम का निर्माण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह योजना 2015 में ही लायी गयी थी. जिसे डूडा द्वारा पूरा करना था. किसी कारणवश विलंब होने पर अब इसे नगर परिषद द्वारा बनवाने का रास्ता साफ हो गया है. कार्य योजना व टेंडर समेत सारी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करवा ली जायेगी. नगर परिषद की वर्षों पुरानी जर्जर हो चुकी कार्यालय के ढांचे को गिराने का काम अब अंतिम चरण में है. साथ ही पुराने बंद पड़े ऑडिटोरियम को भी तोड़ा जा रहा है. इस स्थान का उपयोग करते हुए यहां नगर सरकार भवन का निर्माण दो करोड़ उनचास लाख की लागत से किया जायेगा. इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य योजना एजेंसी को दे दी गयी है. इस भवन में प्रशासनिक भवन समेत मीटिंग हॉल व पार्षद कक्ष बनाये जायेंगे. इस योजना पर कार्य शुरू हो चुका है.
रोबोटिक जेबीसी से एक साथ हो रहे कई काम
पुराने सभी विवादित आरोपों को खारिज करते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी नीलाभ कृष्ण कहते हैं कि पारदर्शी और बहु उपयोगी व्यवस्था लागू करने को वह कृतसंकल्पित हैं. नगर परिषद कर्मियों की कमी की समस्या से परेशान हो रहा है. सरकार अपने स्तर से अविलंब दूर करने की कोशिश भी कर रही है. नप के द्वारा पुराने कूड़ेदान और ट्राॅली में हुई गड़बड़ी की शिकायत के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले की जानकारी उन्हें नहीं है. अभी जो हैंड ट्रॉली ली गयी है. वह बेकार नहीं हो सकती. फिलवक्त नगर परिषद ने रोबोटिक जेबीसी खरीदा है. जिससे कई काम एक साथ लिए जा सकेंगे. उन्होंने कहा कि नाला सफाई के साथ कूड़ा कचरा को इकट्ठा कर उसे पुनः ट्रॉली में डाल सकने सहित कई अन्य काम भी इस रोबोटिक जेबीसी द्वारा लिया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




