नीतीश कुमार आज लेंगे शपथ, BJP की हाई लेवल मीटिंग भी, नए CM पर होगी चर्चा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 10 Apr 2026 9:29 AM

विज्ञापन

नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री

Bihar New Government: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इसके साथ ही दिल्ली में बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग भी होने वाली है. इस मीटिंग में बिहार के नए मुख्यमंत्री के साथ-साथ नई सरकार के स्वरूप पर चर्चा हो सकती है.

विज्ञापन

Bihar New Government: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. इसी सिलसिले में वे गुरुवार को ही पटना से दिल्ली पहुंचे. राज्यसभा सांसद बनने के बाद संभावना जताई जा रही है कि अगले हफ्ते में वह किसी भी दिन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. दिल्ली जाने के बाद सीएम नीतीश ने कहा भी था कि अब दिल्ली में ही रहकर काम करेंगे.

शपथ ग्रहण के बाद बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक

इस बीच बिहार में नई सरकार को लेकर हलचल तेज हो गई है. आज ही दिल्ली में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक होगी. सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद बिहार के सियासी भविष्य को लेकर बीजेपी की बैठक में चर्चा की जाएगी. इस हाई लेवल बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहेंगे.

बैठक में इस मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

जानकारी के मुताबिक, बैठक का मुख्य एजेंडा बिहार में नई सरकार के गठन और संभावित सीएम के नाम पर चर्चा करना है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी गुरुवार को ही दिल्ली पहुंचे. वे भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे. लेकिन इससे पहले वे राज्यसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद रहेंगे.

बिहार में नई सरकार का कैसा हो सकता है स्वरूप

बिहार में नई सरकार के स्वरूप को लेकर चर्चा है कि मुख्यमंत्री का पद भाजपा को मिल सकता है. इसमें जेडीयू के दो उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं, जिसमें उपमुख्यमंत्री का एक पद निशांत कुमार को मिल सकता है. जेडीयू कोटे के दूसरे उपमुख्यमंत्री का पद किसी वरिष्ठ को दिया जायेगा.

इसके अलावा गृह विभाग की जिम्मेवारी भी जेडीयू को मिल सकती है. भाजपा के मुख्यमंत्री समेत 16 और जेडीयू के भी इतने ही मंत्री हो सकते हैं. सहयोगी दल लोजपा (रामविलास) से दो और हम और रालोमो को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है. साथ ही विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति के पद में भी बराबर की हिस्सेदारी हो सकेगी.

Also Read: विभूति, उपासना एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों से हटा सुपरफास्ट चार्ज, स्लीपर से लेकर एसी तक के यात्रियों को राहत

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन