गिरफ्तार मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक निलंबित

सहरसा : बुधवार की देर शाम सीबीआइ टीम के हत्थे चढ़े रेलवे पार्सल कार्यालय के मुख्य पर्यवेक्षक रमेश कुमार रमण पर विभागीय कार्रवाई की वजह से उसे तत्काल गुरुवार को ही समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम बीरेंद्र कुमार के निर्देश पर निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है. इस बाबत सीनियर डीसीएम ने […]
सहरसा : बुधवार की देर शाम सीबीआइ टीम के हत्थे चढ़े रेलवे पार्सल कार्यालय के मुख्य पर्यवेक्षक रमेश कुमार रमण पर विभागीय कार्रवाई की वजह से उसे तत्काल गुरुवार को ही समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम बीरेंद्र कुमार के निर्देश पर निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है. इस बाबत सीनियर डीसीएम ने कहा कि सीबीआइ टीम द्वारा उन्हें भी देर शाम मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक व एक कुली को व्यापारी फिरोज आलम की शिकायत पर रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किये जाने की सूचना दी गयी थी. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ रिश्वत कांड मामले में पकड़ाये गये पार्सल पर्यवेक्षक पर तत्क्षण कार्रवाई करते हुए उसके निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है. सीबीआइ कोर्ट द्वारा मामले में दोषी सिद्ध होने पर आगे भी उक्त रेल कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




