अवैध पार्किंग पर वसूला जुर्माना आठ सौ रुपये प्रति वाहन वसूला जुर्माना

Updated at : 01 Jun 2018 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध पार्किंग पर वसूला जुर्माना आठ सौ रुपये प्रति वाहन वसूला जुर्माना

अतिक्रमण हटाने के दौरान दर्जनों व्यापारियों के जब्त किये सामान सहरसा : अतिक्रमणकारियों द्वारा शहर की मुख्य सड़कों पर आये दिन किये जा रहे अतिक्रमण की खबर को प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किये जाने के बाद जिला प्रशासन ने गुरुवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की. शहर के मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त […]

विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान दर्जनों व्यापारियों के जब्त किये सामान

सहरसा : अतिक्रमणकारियों द्वारा शहर की मुख्य सड़कों पर आये दिन किये जा रहे अतिक्रमण की खबर को प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किये जाने के बाद जिला प्रशासन ने गुरुवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की. शहर के मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान सदर एसडीओ शंभुनाथ झा व मुख्यालय डीएसपी गणपति ठाकुर द्वारा किया गया. इस दौरान कपड़ा पट्टी, दहलान चौक, महावीर चौक एवं सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटाया गया. अतिक्रमण के दौरान सड़क पर बेतुके लगे दर्जनों दो पहिये वाहनों से भी जुर्माना वसूला गया. सब्जी मंडी में कार्रवाई करते हुए दर्जनों व्यापारियों द्वारा सड़क पर रखे गये समान को जब्त कर नगर परिषद के जिम्मे लगाया गया है.
लगातार चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान: एसडीओ
सदर एसडीओ शंभुनाथ झा ने बताया कि अतिक्रमणकारियों से बार-बार आग्रह करने के बाद भी सब्जी मंडी, चांदनी चौक, शंकर चौक, रिफ्यूजी काॅलोनी आदि से अतिक्रमण नहीं हटाया गया. जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है, जो निरंतर जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि सड़क किनारे किसी भी सूरत में अतिक्रमण लगाने नहीं दिया जायेगा और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण खाली करने के दौरान सड़कों पर बेतुके लगे दर्जनों वाहनों को पकड़ा गया. कई वाहन मालिकों को ऑन स्पाॅट जुर्माना भरने के बाद वाहन छोड़ा गया. यातायात प्रभारी नागेंद्र राम ने बताया कि दर्जनों वाहनों से प्रति वाहन आठ सौ रुपये जुर्माना वसूला गया है. जबकि एक वाहन सदर थाना के सुपुर्द किया गया है. उन्होंने बताया की सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने के दौरान दर्जनों व्यापारियों का सामान जब्त किया गया है. जब्त किये गये सामान को नगर परिषद भेजा गया है. उन्होंने कहा कि जब्त सामानों के लिए नगर परिषद व्यापारियों से जुर्माना वसूल करेगा. इधर अतिक्रमण हटाने जाने को लेकर व्यापारियों में खौफ व्याप्त है. कई व्यापारी कार्रवाई होता देख सामान हटा कर जुर्माना से बच निकले. यातायात प्रभारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा. मौके पर एसआइ एसके पाल, नगर परिषद के कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन