ePaper

VIDEO : सहरसा में टॉर्च की रोशनी में किया गया महिला का ऑपरेशन, स्वास्थ्य मंत्री ने दी सफाई

Updated at : 19 Mar 2018 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : सहरसा में टॉर्च की रोशनी में किया गया महिला का ऑपरेशन, स्वास्थ्य मंत्री ने दी सफाई

पटना : सहरसा में टॉर्च की रोशनी में सदर अस्पताल में महिला का ऑपरेशन किये जाने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सफाई देते हुए कहा कि घायलमहिला मरीज को ड्रेसिंग रूम में टांके दिये गये थे. कोई ऑपरेशन नहीं किया गया था. मामले में सिविल सर्जन से मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी […]

विज्ञापन

पटना : सहरसा में टॉर्च की रोशनी में सदर अस्पताल में महिला का ऑपरेशन किये जाने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सफाई देते हुए कहा कि घायलमहिला मरीज को ड्रेसिंग रूम में टांके दिये गये थे. कोई ऑपरेशन नहीं किया गया था. मामले में सिविल सर्जन से मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी है. साथ हीउन्होंने कहा कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए.

इससे पहलेबिहार में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने के सरकार के दावे का धता बताते हुए एक तस्वीर वायरल हो रही है. सहरसा में टॉर्च की रोशनी में एक महिला का ऑपरेशन करने का मामला सामने आया है. सहरसा के सदर अस्पताल में जेनरेटर की कोई व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आयी है. इससे पहले भी खगड़िया जिले में मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन किये जाने की बात सामने आयी थी. वहीं, पिछले साल दिसंबर में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में टॉर्च की रोशनी में 32 मरीजों की आंख का ऑपरेशन किया गया था.

जानकारी के मुताबिक, सहरसा के सदर अस्पताल में एक महिला का ऑपरेशन टॉर्च की रोशनी में किया गया. ऑपरेशन के समय अस्पताल में बिजली नहीं होने और जेनरेटर की व्यवस्था नहीं होने के कारण टॉर्च की रोशनी में चिकित्सकों ने महिला का इलाज किया. इस संबंध में अस्पताल प्रशासन ने अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन