विधवा को डायन कह पिलाया गंदा पानी, मामला दर्ज

Updated at : 17 Mar 2018 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
विधवा को डायन कह पिलाया गंदा पानी, मामला दर्ज

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सराही में कुछ लोगों द्वारा एक विधवा को डायन कह कर गंदा पानी पिलाने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला सरोज देवी के आवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. दिये आवेदन में पीड़िता ने कहा कि वह बीते 27 फरवरी को आंगन में बैठी […]

विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सराही में कुछ लोगों द्वारा एक विधवा को डायन कह कर गंदा पानी पिलाने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला सरोज देवी के आवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. दिये आवेदन में पीड़िता ने कहा कि वह बीते 27 फरवरी को आंगन में बैठी थी कि उसके दियाद राकेश गुप्ता, पूनम देवी जबरन उसके आंगन में घुस गये और गाली गलौज करते मारपीट शुरू कर दी. राकेश ने कहा कि यह डायन है. इसको इतना पीटो कि समाप्त हो जाये.

यही हमलोगों को डायन कर रही है. इसी के डायन करने से पूरा परिवार बीमार है. मारपीट करते उनलोगों ने गंदा पानी पिला दिया. बहू के हल्ला पर आसपास के लोग आये तो उसकी जान बची. उनलोगों ने उसके बाद गले से चेन व कान से बाली छीन लिया. पंचायत के कारण आवेदन देने में देरी हुई. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन