गाजियाबाद से भगायी गयी लड़की मिली
Updated at : 12 Jan 2018 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

मामले में दो गिरफ्तार सहरसा : गाजियाबाद यूपी से 25 दिन पूर्व भगायी गयी लड़की सदर थाना क्षेत्र के भेड़धरी से बरामद की गयी. जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर सहरसा पहुंच सदर थाना के सहयोग से गुरुवार को बरामद किया. मामला दर्ज होने के बाद अपहृत लड़की से उसकी बहन की […]
विज्ञापन
मामले में दो गिरफ्तार
सहरसा : गाजियाबाद यूपी से 25 दिन पूर्व भगायी गयी लड़की सदर थाना क्षेत्र के भेड़धरी से बरामद की गयी. जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर सहरसा पहुंच सदर थाना के सहयोग से गुरुवार को बरामद किया. मामला दर्ज होने के बाद अपहृत लड़की से उसकी बहन की बातचीत के बाद गाजियाबाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. सदर थाना के सअनि धनबिहारी मिश्रा के सहयोग से संतोष तिवारी व उसके पुत्र धीरज तिवारी के साथ युवती को बरामद कर ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.
सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस ने स्थानीय थाना के सहयोग से लड़की को बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार बीते 18 दिसंबर को गाजियाबाद स्थित लोनी बॉर्डर निवासी वेदपाल शर्मा की लड़की घर से सामान खरीदने बाजार गयी थी. शाम तक वापस नहीं लौटी, जिसके बाद उसकी बहन ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया था. जिसमें नीरज तिवारी, धीरज तिवारी और उसके पिता संतोष तिवारी को आरोपित बनाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




