फेस्टिवल का मौसम खत्म, अब गूंजेगी शहनाई 20 नवंबर से शुरू होगा विवाह लग्न

सहरसा : त्योहारों का मौसम खत्म हो चुका है और अब वैवाहिक लग्न शुरू होगा. विवाह की प्रतीक्षा कर रहे जोड़ों के घर-आंगन में 20 नवंबर से मधुर शहनाई की गूंज होगी. मंगलवार को देवोत्थान एकादशी यानी तुलसी विवाह के बाद 20 नवंबर से वैवाहिक लग्न आरंभ होगा, जो 10 दिसंबर तक चलेगा. इसके बाद […]
सहरसा : त्योहारों का मौसम खत्म हो चुका है और अब वैवाहिक लग्न शुरू होगा. विवाह की प्रतीक्षा कर रहे जोड़ों के घर-आंगन में 20 नवंबर से मधुर शहनाई की गूंज होगी. मंगलवार को देवोत्थान एकादशी यानी तुलसी विवाह के बाद 20 नवंबर से वैवाहिक लग्न आरंभ होगा, जो 10 दिसंबर तक चलेगा. इसके बाद वर्ष 2018 में आठ फरवरी से शुरू होने वाला लग्न विभिन्न तिथियों में 12 मार्च तक चलेगा.
फिलवक्त बाजारों में लग्न की खरीदारी का अभी जोर नहीं है, लेकिन कारोबारियों का मानना है कि देवोत्थान एकादशी के बाद स्वर्णाभूषण, कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामग्रियों की खरीदारी आरंभ होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




