एसडीओ-एसडीपीओ ने की पहली सैर

Updated at : 22 Oct 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ-एसडीपीओ ने की पहली सैर

एसडीओ ने कहा, नियमों के तहत लोग भी उतार सकेंगे अपनी वोट 60 रुपये प्रति आधा घंटा तय की गयी है दर एमडीएम के चावल वितरण में धांधली की आशंका बनमा इटहरी : प्रखंड में स्कूलों को दिये जाने वाले एमडीएम के चावल में वितरण करने के दौरान एमडीएम के बीआरपी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी […]

विज्ञापन

एसडीओ ने कहा, नियमों के तहत लोग भी उतार सकेंगे अपनी वोट

60 रुपये प्रति आधा घंटा तय की गयी है दर
एमडीएम के चावल वितरण में धांधली की आशंका
बनमा इटहरी : प्रखंड में स्कूलों को दिये जाने वाले एमडीएम के चावल में वितरण करने के दौरान एमडीएम के बीआरपी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा गोलमाल करने की आशंका मामले में चावल वितरण करने के चार दिन बीतने के बाद भी अब तक विभागीय पदाधिकारी के द्वारा उक्त बिंदू पर जांच करना तक मुनासिब नहीं समझा गया. जबकि कई चावल की बोरा बीआरपी एवं बीइओ के द्वारा गोलमाल करने की चर्चा क्षेत्र में जोरशोर से हो रही है. अब यह चर्चा स्कूल से दूर चौक-चौराहे पर भी होने लगी है. फिर भी विभागीय पदाधिकारी व अधिकारी के द्वारा उक्त बिंदू पर जांच करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक एमडीएम के बीआरपी एवं बीइओ के द्वारा 16 तारीख को 100 क्विंटल और 17 तारीख को 120 क्विंटल चावल का उठाव किया गया है. बीआरपी के द्वारा कहा जा रहा है कि उठाए गए सभी चावल का स्कूल में वितरण कर दिया गया है. सवाल यह है कि अगर सभी चावल का वितरण कर दिया गया है तो विभाग को अब तक पूरी सूची वितरण करने की क्यों नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है.
वहीं विभाग भी वितरण की सूची मांगने व जांच करने के बजाय गहरी नींद में सोया हुआ है. सूत्रों की मानें तो बीआरपी एवं बीइओ के द्वारा 17 तारीख को 120 क्विंटल का उठाव किया गया और क्षेत्रों में 90 बोरा चावल ही वितरण किया गया. 17 तारीख को वितरण करने आये ट्रैक्टर ड्राइवर दिलीप यादव एवं मजदूर राजा ने बताया था कि क्षेत्रों में एक ही ट्रैक्टर चावल का आया है और इस ट्रैक्टर पर 90 बोरा चावल लोड किया गया है. इसी को वितरण करना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन