सहरसा में रेल टिकट की होगी अब होम डिलिवरी खुला यात्री टिकट सुविधा केंद्र

सहरसा : यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा स्थानीय प्रकाश ट्रेवल्स के संचालक प्रकाश कुमार को तीन साल के लिए स्टेशन के सामने चांदनी चौक के समीप यात्री टिकट सुविधा केंद्र खोलने की अनुमति दी गयी है. यह समस्तीपुर रेल मंडल का पहला यात्री टिकट सुविधा केंद्र है. रेलवे द्वारा जारी पत्र के […]
सहरसा : यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा स्थानीय प्रकाश ट्रेवल्स के संचालक प्रकाश कुमार को तीन साल के लिए स्टेशन के सामने चांदनी चौक के समीप यात्री टिकट सुविधा केंद्र खोलने की अनुमति दी गयी है. यह समस्तीपुर रेल मंडल का पहला यात्री टिकट सुविधा केंद्र है.
रेलवे द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस केंद्र पर रेलवे यात्री 21 सितंबर 2017 से 20 सितंबर 2020 तक सुबह साढ़े आठ बजे से रात्रि दस बजे तक आरक्षित टिकट और 24 घंटा अनारक्षित टिकट कटा सकते हैं. जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों के बाहर केंद्र खोलने की सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे ने प्राइवेट संचालकों के लिए टेंडर निकला था. सहरसा व मोतिहारी को छोड़ अन्य स्टेशनों के सामने केंद्र खोलने के लिए लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




