पीएम ने सहरसा की बेटी को किया सम्मानित

Updated at : 03 Oct 2017 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम ने सहरसा की बेटी को किया सम्मानित

निबंध प्रतियोगिता में मिला था देश में पहला स्थान सहरसा : बिहार की बेटी ने एक बार फिर पूरे भारत में नाम रोशन किया है. सहरसा की रहने वाली चंदकांता नैना को सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया है. स्वच्छता और साफ सफाई पर आयोजित प्रतियोगिता में सफल […]

विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में मिला था देश में पहला स्थान

सहरसा : बिहार की बेटी ने एक बार फिर पूरे भारत में नाम रोशन किया है. सहरसा की रहने वाली चंदकांता नैना को सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया है. स्वच्छता और साफ सफाई पर आयोजित प्रतियोगिता में सफल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर सहरसा की इस बेटी को सम्मान दिया है. जिले के गम्हरिया गांव निवासी दयानंद यादव की बेटी चंदकांता नैना साधारण सी परिवार में जन्मी और पली बढ़ी और फिर ये सिद्ध कर दिखाया है कि गांव की बच्चियां भी उड़ान भर सकती है. उसकी इस कामयाबी पर लोगों ने बधाई दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन