स्नान के दौरान कोसी नदी में डूबने से मौत

Updated at : 28 Sep 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
स्नान के दौरान कोसी नदी में डूबने से मौत

महिषी : क्षेत्र के महिसरहो पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी शैलेंद्र पासवान के 10 वर्षीय पुत्र आनंद का कोसी नदी में स्नान के क्रम में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बालक कुछ अन्य बच्चों के साथ नदी में स्नान करने गया था व तेज धारा की चपेट में आने से डूब […]

विज्ञापन

महिषी : क्षेत्र के महिसरहो पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी शैलेंद्र पासवान के 10 वर्षीय पुत्र आनंद का कोसी नदी में स्नान के क्रम में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बालक कुछ अन्य बच्चों के साथ नदी में स्नान करने गया था व तेज धारा की चपेट में आने से डूब मरा. आनंद पांचवी कक्षा का छात्र था. बच्चे की असामयिक मौत से ग्रामीणों में शोक का माहौल है.

सीओ रमण प्रसाद वर्मा की उपस्थिति में स्थानीय गोताखोरों के घंटों प्रयास के बाद भी शव को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली थी. मुखिया मोहिता आर्या, पूर्व मुखिया सह प्रखंड राजद अध्यक्ष ललित कुमार, पंसस दिलीप चौधरी, पूर्व वार्ड सदस्य शंभु साह सहित अन्य ने संवेदना व्यक्त करते आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन