छापेमारी में 10 बोतल शराब बरामद

Updated at : 28 Sep 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में 10 बोतल शराब बरामद

बैजनाथपुर : सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सदर थानाध्यक्ष भाई भरत व बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी शंभुनाथ सिंह ने गुप्त सूचना पर गम्हरिया गांव के वार्ड नंबर 11 व 12 में सघन छापेमारी कर 10 बोतल आरएस 180 एमएल शराब की बोतल बरामद की. पुलिस शिविर शंभुनाथ सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गम्हरिया […]

विज्ञापन

बैजनाथपुर : सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सदर थानाध्यक्ष भाई भरत व बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी शंभुनाथ सिंह ने गुप्त सूचना पर गम्हरिया गांव के वार्ड नंबर 11 व 12 में सघन छापेमारी कर 10 बोतल आरएस 180 एमएल शराब की बोतल बरामद की. पुलिस शिविर शंभुनाथ सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गम्हरिया गांव में भारी संख्या में शराब आने वाली है.

सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में गम्हरिया गांव में कई घरों में छापेमारी की गयी. जहां राजेंद्र यादव के घर के पीछे चापाकल के पास से 10 बोतल आरएस 180 एमएल शराब की बरामद की गयी. मौके को देख धंधेबाज फरार हो गया. उन्होंने कहा कि शराब विक्रेता की पहचान कर ली गयी है. उसे बहुत जल्द ही टीम गठित कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन