इंजीनियर के घर से दो लाख की संपत्ति की चोरी

Updated at : 26 Sep 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
इंजीनियर के घर से दो  लाख की संपत्ति की चोरी

सत्तरकटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के रकिया गांव में रविवार की रात चोरों ने घर का ताला काट कर इंजीनियर के घर से लगभग दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिनव कुमार कोलकाता में प्राइवेट जॉब करते हैं. रविवार की रात उनके पिता प्रमोद सिंह व माता […]

विज्ञापन

सत्तरकटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के रकिया गांव में रविवार की रात चोरों ने घर का ताला काट कर इंजीनियर के घर से लगभग दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिनव कुमार कोलकाता में प्राइवेट जॉब करते हैं. रविवार की रात उनके पिता प्रमोद सिंह व माता एक कमरे में दरवाजा बंद कर सोये हुए थे. वहीं दूसरे कमरे में ताला लगा हुआ था. चोरों ने आंगन के पिछले दरवाजा से प्रवेश किया और कमरे का ताला काट कर घर में प्रवेश किया.

चोरों ने दो गोदरेज का ताला तोड़ा तथा एक वीआइपी को तोड़ कर सोना, चांदी तथा कपड़े सहित लगभग दो लाख की संपत्ति चुरा ली. सुबह होते ही इंजीनियर के पिता ने घटना की सूचना बिहरा पुलिस को दी. मौके पर एसआइ मिथिलेश सिंह पहुंचे और छानबीन शुरू की. पुलिस ने टूटी अटैची घर के पिछवाड़े से बरामद की है.

गृह स्वामी ने बताया कि दो साल पहले भी इस घर में चोरी हुई थी. इससे पूर्व पड़ोसी राजीव सिंह व प्रशांत सिंह के घर चोरी हुई थी. जिसमें अभी तक चोर नहीं पकड़ा गया है. इस गांव में बराबर हो रही चोरी की घटना से लोग दहशत में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन