नवजात की चोरी का प्रयास सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड की घटना

Updated at : 20 Sep 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
नवजात की चोरी का प्रयास सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड की घटना

सहरसा : कोसी का पीएमसीएच कहे जाने वाले सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में भर्ती सदर थाना क्षेत्र के हकपाड़ा निवासी नोमिना खातून का चार दिन का नवजात सोमवार की सुबह चार बजे उसके बेड से तब गायब हो गया, जब बच्चे की मां और परिजन बाथरूम गये हुए थे. बच्चे को बेड से गायब […]

विज्ञापन

सहरसा : कोसी का पीएमसीएच कहे जाने वाले सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में भर्ती सदर थाना क्षेत्र के हकपाड़ा निवासी नोमिना खातून का चार दिन का नवजात सोमवार की सुबह चार बजे उसके बेड से तब गायब हो गया, जब बच्चे की मां और परिजन बाथरूम गये हुए थे. बच्चे को बेड से गायब देख बच्चे की मां और परिजन के होश उड़ गये.

आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल परिसर और प्रसव वार्ड में बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी. बच्चे के गायब होने की खबर सुनते ही आस पास काफी संख्या में भीड़ जमा हो गयी. काफी खोजबीन के बाद बच्चा उसी वार्ड में एक महिला के पास मिला. लेकिन उक्त महिला का कहना था कि बच्चा उसका है. परिजनों द्वारा बच्चे की पहचान कर ली गयी. नवजात के परिजनों का कहना है कि उक्त महिला देर रात से ही उसके बेड के आस-पास भटक रही थी.

आरोपित महिला के पति अशोक यादव के अनुसार उन्हें किसी ने फोन से सूचना दी. तब उन्हें मालूम हुआ कि उसकी पत्नी सदर अस्पताल सहरसा में है. आरोपित रेणु देवी भी आठ महीने की गर्भवती थी. पति के अनुसार उसे दो बेटियां ही हैं. आरोपित महिला ने अपने पति को फोन पर बताया कि लड़का हुआ है जो आइसीयू में भर्ती है. आठ हजार रुपये रोज लग रहा है.

इधर नवजात के गायब होने की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने बच्चे की चोरी की घटना से इनकार करते हुए कहा कि बच्चा रो रहा था और मां बच्चे को चुप कराने अपने पास रखी थी. महिला से पूछताछ की गयी तो उसने अपना घर बटराहा मोहल्ला बताया. पुलिस महिला के द्वारा बताये पता की जांच करने में जुटी है. बाद में महिला के परिजन द्वारा उसका घर खगड़िया जिले के चौथम थाना अंतर्गत सिसुआ गांव बताया गया.
वहीं जब अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक से बच्चे के चोरी होने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने चोरी की घटना से इनकार करते हुए कहा कि जिसका बच्चा गायब हुआ था, उस महिला काे ऑपरेशन के बाद लड़का हुआ था और जिस महिला के पास से बच्चा मिला है, उसके परिजन यहां नहीं थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन