जनता नहीं, विधायक के घर के आगे की सड़क देखिए, कीजिए काम का आकलन

सहरसा : बीते विधानसभा चुनाव के बाद विधायक की कुर्सी संभालते ही स्थानीय विधायक अरुण यादव ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आश्वासन दिया था. मगर ये आदेश सहरसा शहर में हवा हवाई हो गया. शहर के विशिष्ट इलाके की सड़कों का हाल बेहाल है. जनप्रतिनिधियों के घरों के आसपास की सड़कें तक गड्ढों में […]
सहरसा : बीते विधानसभा चुनाव के बाद विधायक की कुर्सी संभालते ही स्थानीय विधायक अरुण यादव ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आश्वासन दिया था. मगर ये आदेश सहरसा शहर में हवा हवाई हो गया. शहर के विशिष्ट इलाके की सड़कों का हाल बेहाल है. जनप्रतिनिधियों के घरों के आसपास की सड़कें तक गड्ढों में तब्दील हो गईं.
सदर विधायक अरुण कुमार के पंचवटी आवास के सामने वाली रोड जर्जर है. सड़क में जानलेवा गड्ढे हैं. ये गड्ढे रोजाना हादसों की वजह बनते हैं. विधायक के घर से गुजरने वाली सड़क बाइपास रोड और गंगजला रोड को जोड़ती है. इस रोड पर वाहनों की आवाजाही भी अधिक है. बावजूद इसके नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग की नजर इस वीआईपी रोड पर कभी नहीं पड़ी.
विधायक के घर के ठीक सामने सड़क में गहरे गड्ढे हैं. इतना ही नहीं सड़क पर बारिश के दिनों में जलजमाव के कारण हादसे होते ही रहते है. सड़क के दोनों ओर गहरे गड्ढे हो गये. गहरे गड्ढों में कार और बाइक गिरने से हादसे होते हैं. गाड़ियां टूटती हैं. शहर की दूसरी सड़कों का हाल और बुरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




