वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विद्युत विभाग के एमडी ने दिये निर्देश

सहरसा : राजस्व वसूली में तेजी को लेकर जिले के विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय एमडी संदीप कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई दिशा निर्देश दिये. जानकारी देते कार्यपालक अभियंता मुकेश नंदन ने बताया कि अर्बन एरिया में बिल जमा नहीं करने वाले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लाइन काटने का […]
सहरसा : राजस्व वसूली में तेजी को लेकर जिले के विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय एमडी संदीप कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई दिशा निर्देश दिये. जानकारी देते कार्यपालक अभियंता मुकेश नंदन ने बताया कि अर्बन एरिया में बिल जमा नहीं करने वाले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लाइन काटने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि बकाया राशि का अब किस्तों में भुगतान संभव नहीं है. बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं को अब पूर्ण राशि जमा करानी होगी. उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी बकाया राशि जमा करने के लिए अगर किसी उपभोक्ताओं को किस्तों में भुगतान का निर्देश देते हैं
तो उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि आगामी पूजा को देखते हुए विभागीय जांच तेज करने का निर्देश दिया गया है. बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई तेज की जा रही है. उन्होंने बताया कि लगातार छापेमारी, लाइन काटने से प्रतिमाह राजस्व में बढ़ोतरी हो रही है. उन्होंने बताया कि जून माह में 4 करोड़, जुलाई में पांच करोड़, अगस्त में छह करोड़ की राशि राजस्व के रूप में प्राप्त हुई है. उन्होंने बताया कि बिल जमा नहीं करने वाले विद्युत उपभोक्ताओं का तत्काल लाइन काटने का निर्देश दिया गया है. लाइन कटने के बाद आरसी डीसी कटने के बाद ही बिजली पुनः चालू किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




