सड़क निर्माण की मांग को लेकर जाम व आगजनी

सहरसा : शहर के रिफ्यूजी कॉलोनी से सराही होकर नयाबाजार जाने वाली सड़क का निर्माण कराने की मांग को लेकर दर्जनों छात्रों ने रिफ्यूजी कॉलोनी चौक पर शुक्रवार को टायर जला कर व बांस बल्ला लगा कर यातायात बाधित कर दिया. जाम कर रहे युवकों ने कहा कि वर्षो से यह सड़क उपेक्षित है. सड़क […]
सहरसा : शहर के रिफ्यूजी कॉलोनी से सराही होकर नयाबाजार जाने वाली सड़क का निर्माण कराने की मांग को लेकर दर्जनों छात्रों ने रिफ्यूजी कॉलोनी चौक पर शुक्रवार को टायर जला कर व बांस बल्ला लगा कर यातायात बाधित कर दिया. जाम कर रहे युवकों ने कहा कि वर्षो से यह सड़क उपेक्षित है. सड़क कई जगहों पर गड्ढें में तब्दील हो गयी है.
अक्सर दुर्घटना होती रहती है और लोग दुर्घटना का शिकार हो कर जख्मी हो रहे हैं. बावजूद प्रशासन व जनप्रतिनिधि मौन है. युवकों ने आक्रोश जताते कहा कि सदर अस्पताल सहित अन्य निजी नर्सिंग होम जाने के लिए भी मरीज के परिजन इस मार्ग का उपयोग करते हैं, लेकिन कई बार दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं. जाम करने वालों में अभिषेक कुमार, गजेंद्र मुन्ना, पंकज यादव, हिटलर कुमार, बौआ, मो अरशद, अमित कुमार, मंटू कुमार, सचिन कुमार, आदर्श कुमार, बांसूकी कुमार, सत्यम कुमार, शुभम कुमार, विवेक कुमार सहित दर्जनों युवक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




